ऑनलाईन आवेदन की अंतिम तिथि 25 तक बढ़ाई

Published On

मुख्यमंत्री अनुप्रति कोचिंग योजना

श्रीगंगानगर (सच कहूँ न्यूज)। योजनान्तर्गत विभिन्न प्रोफेशनल कोर्स एवं नौकरियों के लिए आयोजित होने वाली प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी उत्कृष्ट ढंग से कराने एवं समान अवसर प्रदान करने के लिए विभाग द्वारा ऑनलाईन पोर्टल पर सूचीबद्ध कोचिंग संस्थानों में कोचिंग करने हेतु इच्छुक अभ्यर्थियों से वर्ष 2022-23 के लिए ऑनलाईन आवेदन प्राप्त करने की अंतिम तिथि 15 अगस्त 2022 से बढ़ाकर 25 अगस्त 2022 तक कर दी गई है। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के सहायक निदेशक श्री सुरेंद्र पूनिया ने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थियों द्वारा अपने ऑनलाईन आवेदन एसएसओ पोर्टल (https://sso.rajasthan.gov.in) द्वारा एसजेएमएस एसएमएस एप पर 25 अगस्त 2022 तक ऑनलाईन किये जा सकते हैं। योजना एवं पात्राता का विस्तृत विवरण विभागीय वेबसाईट www.sje.rajasthan.gov.in पर प्रदर्शित है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts