मौसमी बीमारियों के चपेट में आमजन, सरकारी अस्पताल में पहुंच रहे मरीज

Published On

रायसिंहनगर (सच कहूँ न्यूज)। लगातार मौसम में हो रहे बदलाव के बीच मौसमी बीमारियों के चपेट में लो लगातार आ रहे हैं। इन्हीं मौसमी बीमारियों से लोग लगातार इलाज के लिए सरकारी अस्पताल पहुंच रहे हैं। वहीं सरकारी अस्पताल में भी अब मरीजों की कतार नजर आने लगी है।

गौरतलब है कि लगातार सर्दी, खांसी, जुकाम व बुखार के मरीजों में इजाफा देखने को सामने आया है। लगातार निजी अस्पतालों में भी अनेक लोग स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं। वही सरकारी अस्पताल में पर्ची काउंटर पर धीमी रफ्तार में मरीजों का दर्द लगातार बढ़ा रहा है। पर्ची कटवाने के लिए मरीजों को काफी देर तक लाइनों में इंतजार करना पड़ रहा है, जिसके चलते मरीजों को दोहरी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लगातार सरवर में गड़बड़ी भी मरीजों की परेशानी का कारण बन रही है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts