डेरा श्रद्धालुओं ने ली मंदबुद्धि की सुध

Sach Kahoon Desk Picture
Published On

हाथ पर छपा है शुभलाल नाम का टेटू व कान पर है कट का निशान

संगरिया (सच कहूँ न्यूज)। पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पावन प्रेरणाओं का अनुसरण करते हुए ब्लॉक संगरिया की साध-संगत लगी हुई है। इसी कड़ी में बुधवार प्रात: संगरिया के रेलवे स्टेशन पर बैठे एक व्यक्ति जिसकी मानसिक हालत सही नहीं थी, की सूचना रोकी इन्सां व लक्ष्मण इन्सां ने लाल चंद इन्सां को दी।

सूचना मिलते ही सेवादार भाइयों ने मौके मंदबुद्धि युवक की सहायता की। इस युवक की उम्र लगभग 35 साल है। विक्षिप्त व्यक्ति की दयनीय हालत को देखते हुए इसकी सूचना पुलिस थाना में करने के बाद साध-संगत उसे रतनपुरा नामचर्चा घर में ले आए। वहां उसके खाने पीने की व्यवस्था के बाद उसे नहला कर नए कपडे पहनाए। उसने अपने बारे में कोई जानकारी नहीं दी व उसकी जेब से भी कोई कागजात नहीं मिला है, जिनके आधार पर उसकी पहचान हो सके।

डेरा श्रद्धालुओं ने बताया कि उसके हाथ पर शुभलाल नाम का टैटू छपा है और एक कान पर कट का निशान है। वहीं ब्लॉक जिम्मेवार गुमशुदा व्यक्ति के घर का पता लगाने के लिए विभिन्न गांवों की साध-संगत व लोगों से सम्पर्क कर रहे हैं।

लेकिन अभी तक कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। इस कार्य में लाल चंद इन्सां, रोकी गर्ग इन्सां, सुरेन्द्र जग्गा इन्सां, अमरनाथ पेन्टर, श्रवण इन्सां, बनारसी दास इन्सां, पूर्ण मानकसर, भरपूर सिंह, समीर ने सहयोग दिया। भंगीदास कृष्ण सोनी इन्सां ने उपरोक्त व्यक्ति के बारे में सूचना मिलने पर स्थानीय शाह सतनाम जी ग्रीनएस वैल्फेयर फोर्स विंग के सहायता केन्द्र के फोन नं 01499़251700, 9413714295 व 9413514414 पर देने की अपिल की है।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts