थैलीसिमिया पीड़ितों की सहायतार्थ डेरा सच्चा सौदा के अनुयायियों ने किया रक्तदान

Published On

केसरीसिंहपुर (सच कहूँ न्यूज)। डेरा सच्चा सौदा के पूज्य गुरु संत डॉक्टर गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां द्वारा चलाए गए मानवता भलाई के कार्यो पर चल रहे उनके अनुयायी समाज का भला कर रहे है। दिन रात की परवाह कि बिना उनके अनुयायी मानवता भलाई के कार्य कर अलग-अलग प्रकार से समाज का भला कर रहे है। (Thalassemia Victims)

इसी कड़ी के तहत ब्लॉक धरिंगावाली, श्रीकरणपुर, केसरीसिंहपुर व कैरी के सेवादारों ने थेलिसिमिया पीड़ितों (Thalassemia Victims) की जरूरत के अनुसार तपोवन ब्लड बैंक में 51 यूनिट रक्तदान किया। धरिंगावाली के अशोक इन्सां, श्रीकरणपुर के गौरव इन्सां, केरी के रॉकी इन्सां, केसरीसिंहपुर के केवल इन्सां आदि का सहयोग रहा। तपोवन ट्रस्ट के उदयभान झांझड़िया ने डेरा सच्चा सौदा का धन्यवाद किया व इस कार्य की प्रशंसा की।

तपोवन ब्लड बैंक के अध्यक्ष महेश पेड़ीवाल ने डेरा सच्चा सौदा के चलाई गये मानवता भलाई के कार्य की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि डेरा सच्चा सौदा संस्था सदैव हमारे साथ काम करती आई है। संस्था द्वारा लगातार मिल रहे इस सहयोग का हम आभार करते है व गुरुजी को बधाई देते है, जिनके शिष्य हर क्षेत्र में इतना अच्छा काम कर रहे हैं।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts