Electricity Workers Protest: 11 सूत्रीय मांगों को लेकर बिजली कर्मचारियों का धरना-प्रदर्शन

निजीकरण पर रोक, पदोन्नति और चिकित्सा सुविधाओं की मांग

Published On

Hanumangarh Electricity Workers Protest: हनुमानगढ़ (सच कहूँ न्यूज़)। जोधपुर विद्युत वितरण निगम श्रमिक संघ की ओर से गुरुवार को कर्मचारियों की लंबित मांगों के समाधान की मांग को लेकर जोधपुर डिस्कॉम के अधीक्षण अभियंता कार्यालय में एकदिवसीय धरना-प्रदर्शन किया गया। इस दौरान कर्मचारियों ने 11 सूत्रीय मांगपत्र सौंपकर प्रबंध निदेशक स्तर पर शीघ्र द्विपक्षीय वार्ता आयोजित करने और लंबित समस्याओं का निस्तारण करने की मांग की।

राजेन्द्र सीकर ने बताया कि संघ की ओर से 18 सितंबर को भी मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा गया था, लेकिन बार-बार आश्वासन मिलने के बावजूद मांगों पर अमल नहीं हुआ। इसी कारण जोधपुर डिस्कॉम के विभिन्न वृत्तों पर धरना-प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपे जा रहे हैं। आंदोलन के अगले चरण में संभाग स्तर पर प्रदर्शन किया जाएगा तथा दीपावली के बाद एमडी कार्यालय का घेराव किया जाएगा।

संघ की प्रमुख मांगों में एमबीसी सहित विभिन्न कार्यों के ठेकाकरण की समीक्षा कर निजीकरण पर रोक लगाने, मानवीय आधार पर अंतर-डिस्कॉम स्थानांतरण नीति लागू करने तथा पात्र कर्मचारियों को नियुक्ति तिथि से 3, 12, 21 और 30 वर्ष की सेवा पर एसीपी का लाभ देने की मांग शामिल है। इसके अलावा लंबित डीपीसी करवाने, अनुकंपा नियुक्त कर्मचारियों का समायोजन करने, सूचना सहायकों के लिए पदोन्नति के अवसर उपलब्ध करवाने तथा सीनियर इंजीनियर सुपरवाइजर और संस्थापन अधिकारी के पद सृजित करने की मांग की गई।

चिकित्सा सुविधा और सुरक्षा संसाधनों पर जोर

कर्मचारियों ने आरजीएचएस के तहत कैशलेस चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करवाने, हार्ड ड्यूटी अलाउंस लागू करने तथा ओवरटाइम और यात्रा भत्ता बिलों का समय पर भुगतान करने की मांग उठाई। इसके साथ ही 33/11 केवी सब स्टेशनों पर चारदीवारी, अग्निशमन उपकरण, पेयजल और शौचालय जैसी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाने तथा तकनीकी कर्मचारियों को सुरक्षा प्रशिक्षण देने की मांग भी रखी गई। संघ ने नियमित भर्ती, तकनीकी एवं मंत्रालयिक संवर्ग में आवश्यक पद सृजित करने और कर्मचारियों की शिकायतों के समाधान के लिए नियमित शिविर आयोजित करने की मांग की। संगठन ने चेतावनी दी कि मांगों पर ठोस कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन को आगामी चरणों में विस्तारित 

About The Author

Related Posts