Fraud Alert:ऑस्ट्रेलिया भेजने के नाम पर 12 लाख की ठगी

जॉब और वीजा दिलाने का दिया था झांसा, आरोपी ने दी झूठे मुकदमों में फंसाने की धमकी

Published On

Fraud Alert: हनुमानगढ़। ऑस्ट्रेलिया में नौकरी लगवाने और वीजा दिलाने का झांसा देकर 12 लाख रुपए की कथित ठगी करने का मामला जंक्शन पुलिस थाना में दर्ज किया गया है। यह मामला न्यायालय के आदेश पर दर्ज हुआ है, जिसकी जांच पुलिस की ओर से शुरू कर दी गई है। पुलिस के अनुसार परिवादी सुखविन्द्र सिंह (58) पुत्र जीतसिंह कम्बोज निवासी वार्ड नम्बर 2, खुन्जा, जंक्शन ने न्यायालय मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट हनुमानगढ़ में इस्तगासा पेश किया। Hanumangarh News

इस्तगासे में श्रीगंगानगर निवासी सतीश कुमार नायक पुत्र लालचंद पर धोखाधड़ी और विश्वासघात के आरोप लगाए गए हैं। परिवादी ने बताया कि उसके पुत्र युवराज सिंह को ऑस्ट्रेलिया में नौकरी पर भेजना था। इस दौरान सत्येन्द्र सिंह पुत्र कुन्दन सिंह निवासी सुरेशिया, जंक्शन ने जुलाई 2024 में उसकी मुलाकात श्रीगंगानगर स्थित एस्पायर इमिग्रेशन के संचालक एवं मैनेजर सतीश कुमार नायक से करवाई थी।

आरोप है कि सतीश कुमार नायक ने युवराज सिंह को ऑस्ट्रेलिया में पैक्ट ग्रुप में फूड पैकेजिंग कार्य के लिए 3350 ऑस्ट्रेलियन डॉलर प्रतिमाह वेतन पर दो माह के भीतर नौकरी दिलाने का आश्वासन दिया। इसके बदले वीजा, एयर टिकट और अन्य खर्चांे के नाम पर कुल 12 लाख रुपए लेने की बात तय हुई। आरोपी ने यह भरोसा भी दिलाया कि यदि वह युवक को ऑस्ट्रेलिया नहीं भेज पाया तो पूरी राशि ब्याज सहित लौटा देगा। इस्तगासे के अनुसार परिवादी ने अलग-अलग तिथियों में बैंक खातों के माध्यम से आरोपी के खाते में लाखों रुपए ट्रांसफर किए। इसके अलावा कई बार नकद राशि भी दी गई। Hanumangarh News

इस प्रकार आरोपी ने कुल 12 लाख रुपए प्राप्त कर लिए। परिवादी का आरोप है कि आरोपी ने युवराज सिंह का पासपोर्ट, शैक्षणिक दस्तावेज और अन्य व्यक्तिगत कागजात भी अपने पास रख लिए। लंबे समय तक ऑस्ट्रेलिया भेजने की प्रक्रिया पूरी होने का बहाना बनाकर आरोपी समय टालता रहा। बाद में जब परिवादी ने रुपए वापस मांगे तो आरोपी आनाकानी करने लगा।

इस्तगासे में आरोप लगाया गया है कि 25 फरवरी 2026 को सत्येन्द्रपाल सिंह पुत्र कुन्दन सिंह निवासी सुरेशिया की मौजूदगी में आरोपी सतीश कुमार नायक से रकम और दस्तावेज लौटाने की मांग की गई, लेकिन उसने साफ इनकार कर दिया। आरोपी ने कथित रूप से कहा कि उसने 'ठगी मारनी थीÓ और वह रुपए वापस नहीं करेगा। साथ ही परिवादी को झूठे जातिसूचक और गंभीर मुकदमों में फंसाने की धमकी भी दी। इस्तगासे के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच एएसआई जयसिंह को सौंपी है। मामले की जांच जारी है। Hanumangarh News

About The Author

Related Posts