डेरा मर्यादा अनुसार कृषि सेवा सहकारी समिति केंद्र का भव्य शुभारंभ

Published On

सूरतगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। तहसील के गांव पालीवाला में कृषि सेवा सहकारी समिति लि. सूरतगढ़ की शाखा का शुभारंभ डेरा सच्चा सौदा की मर्यादा के अनुसार विनती का शब्द बोल कर किया गया। समिति के मैनेजर गिरीश कुमार ने बताया कि यहां पर किसानों के लिए खेती में काम आने वाले सभी तरह का सामान खाद, बीज, कीटनाशक, स्प्रेयर पम्प आदि उच्च क्वालिटी का एंव उचित दर पर मिलेगा। उन्होंने बताया कि केंद्र पर किसानों की हर समस्याओं का समाधान भी किया जाएगा। समिति संरक्षक अशोक कुमार ने आए हुए सभी गणमान्यजन व किसानों का स्वागत किया। इस अवसर पर सैंकड़ो किसानों व गणमान्य नागरिकों ने भाग लिया।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts