Hanumangarh News: ससुर की शिकायत पर बहू पर मामला दर्ज, देखें क्या है माजरा?

विवाहिता लापता, नकदी व आभूषण साथ ले जाने का आरोप

Published On

हनुमानगढ़ (सच कहूँ न्यूज़)। पल्लू थाना क्षेत्र के बन्नासर गांव से एक विवाहिता के लापता होने का मामला सामने आया है। विवाहिता के ससुर के अनुसार उसकी पुत्रवधू घर से बिना बताए चली गई और अपने साथ एक लाख रुपए नकद, आधा किलोग्राम चांदी व छह तोला सोना ले गई। पल्लू थाना पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर अज्ञात के खिलाफ अपहरण के आरोप में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, परिवादी भागगर (71) पुत्र चुनागर गुसाईं निवासी बन्नासर ने रिपोर्ट दी कि उसकी पुत्रवधू पूनम पत्नी भरतपाल 18 अक्टूबर की रात करीब 1.30 बजे घर से बिना किसी को बताए चली गई। परिजनों ने आस-पड़ोस और रिश्तेदारों के यहां तलाश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। परिवादी ने संदेह जताया कि उसकी पुत्रवधू घर से करीब 500 मीटर पैदल जाकर किसी अज्ञात वाहन में बैठकर चली गई। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा के तहत मामला दर्ज किया है। जांच सहायक उपनिरीक्षक हेमराज कर रहे हैं।

About The Author

Related Posts