New Governor of Rajasthan : कौन हैं हरिभाऊ किसनराव बागड़े? जो बने हैं राजस्थान के नए राज्यपाल!

Published On

गुलाबचंद कटारिया को पंजाब भेजा, ओम माथुर को सिक्किम का गवर्नर बनाया

New Governor of Rajasthan : जयपुर (सच कहूं न्यूज)। राजस्थान समेत 9 राज्यों में नए राज्यपाल की नियुक्ति कर दी गई है। हरिभाऊ किसनराव बागड़े राजस्थान के राज्यपाल होंगे। वे महाराष्ट्र सरकार में पूर्व कैबिनेट मंत्री भी रह चुके हैं। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शनिवार देर रात राज्यपाल नियुक्त किए। राजस्थान के वरिष्ठ भाजपा नेता ओम प्रकाश माथुर (Om Mathur) को सिक्किम का राज्यपाल बनाया गया है। वहीं, गुलाबचंद कटारिया को असम से पंजाब का राज्यपाल और चंडीगढ़ का प्रशासक बनाया है। इसके अलावा जिष्णुदेव वर्मा-तेलंगाना, संतोष कुमार गंगवार- झारखंड, रामेन डेका-छत्तीसगढ़, सीएच विजयशंकर-मेघालय, सी.पी. राधाकृष्णन को महाराष्ट्र का राज्यपाल बनाया गया है। वहीं, लक्ष्मण प्रसाद आचार्य को -असम के साथ मणिपुर के राज्यपाल का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। आपको बता दें कलराज मिश्र 9 सितंबर-2019 से राजस्थान के राज्यपाल थे। उनका कार्यकाल पूरा हो चुका है। Haribhau Bagade

जीवन परिचय | Haribhau Bagade

हरिभाऊ किसनराव बागड़े का जन्म 17 अगस्त 1945 को औरंगाबाद जिले के फुलंबरी कस्बे में एक मराठा परिवार में हुआ था। वे पहली बार 1985 में औरंगाबाद पूर्व सीट से महाराष्ट्र विधानसभा के लिए चुने गए थे। उन्होंने 2014 में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के कल्याण काले के खिलाफ फुलंबरी निर्वाचन क्षेत्र से विधायक का चुनाव जीता था। उसी निर्वाचन क्षेत्र से 2019 का विधानसभा चुनाव जीता था। जब भाजपा ने 2014 में महाराष्ट्र में अपनी पहली सरकार बनाई, तो उन्हें महाराष्ट्र विधानसभा का अध्यक्ष नियुक्त किया था। महाराष्ट्र सरकार में पूर्व कैबिनेट मंत्री भी रह चुके हैं। Haribhau Bagade

Amrit Bharat Station Scheme : करोड़ों रुपए की लागत से होगा बांदीकुई रेलवे स्टेशन का काया कल्प!

About The Author

Related Posts