Drugs seized: भारत में नशा फ़ैलाने को पाकिस्तान से भेजी गई 10 करोड़ की हेरोईन, जब्त

Published On

Drugs seized: श्रीगंगानगर/श्रीकरणपुर (सच कहूँ न्यूज)। श्रीकरनपुर थाना पुलिस व जिला विशेष पुलिस दल ने श्रीकरणपुर के खेत से 10 करोड़ मूल्य की हीरोइन बरामद की है। हीरोइन लेने आए तस्कर भागने में सफल हो गए जिनकी तलाश पुलिस कर रही है। पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए लगातार नशीले पदार्थ श्रीगंगानगर के खेतों में फैंके जा रहे हैं। Sri Ganganagar News

ड्रोन के जरिये आई 2 किलो 79 ग्राम अवैध हैरोईन | Sri Ganganagar News

पुलिस अधीक्षक गौरव यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि शनिवार रात्रि को थानाधिकारी पुलिस थाना श्रीकरणपुर सुरेंद्र कुमार व मुलाजमान मंगतराम ने एसपी श्रीगंगानगर की सूचना पर चक 17 एस की रोही में खेत में से पाकिस्तान से ड्रोन के जरिये आई 2 किलो 79 ग्राम अवैध मादक पदार्थ हैरोईन बरामद की। जिस पर एनडीपीएस एक्ट के अन्तर्गत पुलिस थाना श्रीकरणपुर में मुकदमा दर्ज कर अनुसंधान सुरेंद्र राणा उनि. थानाधिकारी पुलिस थाना पदमपुर को सुपुर्द किया गया। प्रकरण में अनुसंधान जारी है।

उन्होंने बताया कि राजस्थान सरकार की मादक पदार्थ तस्करी के विरूद्ध जीरो टोलरेंस के तहत चलाये जा रहे विशेष अभियान के अन्तर्गत व श्रीगंगानगर जिले में अन्तर्राष्ट्रीय सीमान्त क्षेत्र के आसपास के गांवों को अन्तर्राष्ट्रीय बॉर्डर पर सतर्क रहने एवं नशे के विरूद्ध जागरूक करने के लिये व जिले को नशा मुक्त बनाने के लिए, युवाओ को नशे की दलदल से बाहर निकालने के लिए जिला प्रशासन व पुलिस के संयुक्त तत्वावधान में ऑपरेशन सीमा संकल्प चलाया जा रहा है। Sri Ganganagar News

AAP Leader Shot In Fazilka: पंजाब के जलालाबाद में आप नेता को गोली मारी!

About The Author

Related Posts