Weather Update: सर्दी के सितम को लेकर आईएमडी का अलर्ट जारी! इस दिन हो सकती है भारी बारिश

Published On

Weather Update Today: जयपुर, (सच कहूँ न्यूज)। सर्दी का सितम इतना बढ़ गया है कि देश के कई राज्य शीतलहर की चपेट में हैं। उत्तर भारत का तापमान लगातार गिर रहा है। पहाड़ी इलाके जम रहे हैं तो मैदानी इलाकों में सर्द हवाओं एवं कोहरे ने आम जनजीवन की रफ़तार को रोक कर रख दिया है। Weather Update

बता दें कि नए वर्ष का आगाज शीतलहर से हुआ है। एक जनवरी से ही पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश ठंड से ठिठुर रहे हैं। अगले सप्ताह तक तापमान में और गिरावट आ सकती है, जिसको लेकर आईएमडी ने अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग की मानें तो उत्तर प्रदेश में गुरुवार को तापमान में सुधार हो सकता है। सुबह के समय यहां तापमान 18 डिग्री सेल्सियस और रात का तापमान 9 डिग्री सेल्सियस होने का अनुमान जताया है। इससे जहां दिन में सर्दी से लोगों को थोड़ी राहत मिलेगी, तो वहीं रात के समय सर्दी बढ़ेगी। श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी सहित अन्य जिलों में 3 जनवरी के लिए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया गया है।

छोटे शहरों और कस्बों में भी सर्दी लोगों को परेशान कर रही है

वहीं उत्तर प्रदेश के छोटे शहरों और कस्बों में भी सर्दी लोगों को परेशान कर रही है। फिरोजाबाद और जौनपुर में हाड़ कंपा देने वाली ठंड पड़ रही है। सुबह खेत खलिहानों में विजिबिलिटी बेहद खराब रही और दूर दूर तक कोहरे की घनी चादर देखने को मिली। स्थानीय निवासी के अनुसार नए साल का दूसरा दिन है और भयंकर कोहरा पड़ रहा है। दूर-दूर तक कुछ भी दिखाई नहीं दे रहे हैं। सड़कों पर सन्नाटा पसरा हुआ है। ठंड के कारण बुजुर्गों और बच्चों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। 3 जनवरी से उत्तर प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना जताई गई है। Weather Update

राजस्थान की राजधानी जयपुर में भी सीलन बढ़ गई है। लोग सर्दी के कहर से खुद को बचाने के लिए अलाव का सहारा ले रहे हैं। सीकर प्रदेश का सबसे ठंडा क्षेत्र दर्ज किया गया है। यहां न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस रहा है। अजमेर में बुधवार रात तापमान 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने प्रदेश के कई हिस्सों में शीतलहर की चेतावनी भी जारी की है। कोहरे का प्रभाव आज उत्तरी-दक्षिणी और पूर्वी राजस्थान बताया जा रहा है।

पंजाब के अमृतसर का भी ठंड से बुरा हाल | Weather Update

वहीं, पंजाब के अमृतसर का भी ठंड से बुरा हाल है। कोहरे के कारण दूर-दूर कुछ नजर नहीं आ रहा है। कोहरे की वजह से लोगों को विभिन्न प्रकार की समस्याएं घेर रही हैं। सर्दी के कहर से लोग अपने घरों से भी बाहर निकलने से डर रहे हैं। लोग यहां ठंड से बचने के लिए आग सेंक रहे हैं। सड़कें भी सुनसान दिख रही हैं। गिने चुने वाहन ही सड़कों पर नजर आ रहे हैं। IMD Alerts

मौसम विभाग ने बठिंडा, मोगा, मानसा, फिरोजपुर, फाजिल्का, फरीदकोट, मुक्तसर, बरनाला में शीतलहर का येलो अलर्ट जारी किया है। साथ ही पंजाब के कई जिलों में कोहरे का कहर भी देखने को मिल रहा है। कई जिलों में दिखना तो जीरो हो गया है। मौसम विभाग ने चेताया कि 4 जनवरी को मौसम फिर करवट बदल सकता है। 4 जनवरी को पंजाब के पठानकोट, अमृतसर, गुरदासपुर, तरनतारन और होशियारपुर में हल्की बारिश होने की संभावना जताई है। Weather Update

Gold Price Today: सोना आज फिर हुआ महंगा! इतनी चढ़ गई कीमतें!

About The Author

Related Posts