दो खेतों में लगे ट्रांसफार्मर से तेल चोरी

Published On

हनुमानगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। भिरानी थाना क्षेत्र में दो खेतों में लगे विद्युत ट्रांसफार्मर से अज्ञात चोरों ने तेल चोरी कर लिया। इस संबंध में विद्युत विभाग के अधिकारियों की ओर से भिरानी पुलिस थाना में मुकदमा दर्ज करवाया गया है। पुलिस के अनुसार जोधपुर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड भादरा के तकनीशियन प्रथम राजेन्द्र (45) पुत्र गिरधारी लाल निवासी भिरानी ने लिखित रिपोर्ट पेश करते हुए बताया कि 6 जून को नाहर सिंह जाट निवासी चक छानीबड़ी के ट्यूबवैल पर लगे ट्रांसफार्मर से अज्ञात चोरों ने तेल चोरी कर लिया। इसके अलावा दो जेएसएल में धर्मसिंह पुत्र बीरबल के ट्यूबवैल पर लगे ट्रांसफार्मर से भी चोरों ने तेल निकाल लिया। पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर विद्युत अधिनियम की धारा के तहत मुकदमा दर्ज कर तफ्तीश हैड कांस्टेबल रमेशसिंह को सौंपी है। Hanumangarh News

Murderous Attack : युवक पर कातिलाना हमला, मरा समझकर रास्ते में छोड़ भागे

About The Author

Comments

Post Comment

Follow Sach Kahoon HIndi on Google News

Latest News

FD करवाने वालों के लिए बड़ी खबर! मैच्योरिटी के बाद भी नहीं मिले पैसे, उपभोक्ता आयोग ने सोसाइटी को दिया 17.63 लाख रुपये लौटाने का आदेश
दिवाली की रात दो परिवारों पर टूटा दुखों का पहाड़, दो परिवारों के कई सदस्यों की मृत्यु, कटनी और सिवनी में आगजनी से मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख की सहायता
अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे से यूपी की सियासत गरमाई, इकबाल अंसारी ने किया स्वागत, बोले- भगवान राम सभी के हैं
सऊदी अरब के हवाई हमलों में महिलाओं और बच्चों सहित कम से कम 33 लोगों की मौत : स्वास्थ्य मंत्रालय
डायबिटीज के मरीजों के लिए खुशखबरी! अब आम खाने से नहीं करना होगा परहेज, रिसर्च में सामने आई चौंकाने वाली बातें

Related Posts