Arrested : 23 ग्राम हेरोइन सहित व्यक्ति काबू

Published On

नोहर, सच कहूँ न्यूज। पुलिस की ओर से अवैध मादक पदार्थों की रोकथाम के विरूद्ध चलाए गए अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए एक जने को हेरोईन सहित गिरफ्तार किया है। (Arrested) थानाधिकारी सतवीर मीणा ने बताया कि नाकेबंदी दौरान गांव रामसरा की रोही में नेकीराम पुत्र रामचंद्र नायक उम्र 42 वर्ष निवासी भंबूर जिला सरसा को 23 ग्राम हेरोईन (चिट्टा) व मोटरसाईकिल सहित गिरफ्तार किया। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। टीम में एएसआई जसवंत सिंह, हवलदार सुरेंद्र सिंह, कॉस्टेबल जोराराम, सोहन लाल शामिल थे।

 

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts