राजस्थान : बस में करंट से आग के कारण 6 लोगों की मौत

Sach Kahoon Desk Picture
Published On

मुख्यमंत्री गहलोत ने जताया दु:ख | Rajashtan News

जालोर (एजेंसी)। राजस्थान के जालोर में एक बस के बिजली के तारों की चपेट में आने से लगी आग के कारण 6 लोगों की मौत हो गई जबकि कई झुलस गये। प्राप्त जानकारी के अनुसार ये लोग जालोर जिले में जैन मंदिर के दर्शन कर लौट रहे थे कि शनिवार देर रात रास्ता भटक जाने के कारण जालोर से सात किलोमीटर दूर महेशपुरा गांव पहुंच गए जहां बस गांव में गुजर रही बिजली की ग्यारह केवी लाइन के तारों की चपेट में आ गई और करंट फैलने से बस में आग लग गई।

हादसे में बस चालक एवं परिचालक तथा तीन महिलाओं सहित चार श्रद्धालुओं की जलने से मृत्यु हो गई जबकि झुलसे कई लोगों को जालोर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां कुछ लोगों की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें जोधपुर भेज दिया गया। मृतकों में ब्यावर की सोनल, सुरभि एवं चांद देवी, अजमेर निवासी राजेन्द्र तथा बस चालक धर्मचंद तथा बस का परिचालक शामिल हैं। हादसे पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने गहरा दु:ख जताया हैं।

बस हादसे की खबर सुनकर बहुत दुख हुआ। हादसे में कई लोगों की मौत हुई। उनके परिजनों के प्रति मेरी गहन संवदेनाएं। घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं।
-प्रधानमंत्री

About The Author

Related Posts