सिलवाला खुर्द, कोरोना पॉजिटिव मामला, घर-घर हो रहा सर्वे

Published On

टिब्बी। समीपवर्ती सिलवाला खुर्द के वार्ड दो में कोरोना पॉजिटिव व्यक्ति मिलने के बाद में चिकित्सा विभाग की टीम घर-घर सर्वे कर लोगों के स्वास्थ्य जांच में जुटी हुई है। ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी डॉ. मुकेश छिंपा ने बताया की लोगों के सैंपल लेकर कोरोना जांच के लिए भेजे गए है। सिलवाला खुर्द में 36 लोगों के सैंपल लिए गए है। साथ ही चक 19 एजी में 28 लोगों के सैंपल लेकर जांच के लिएभिजवाए गए है।

इस अवसर पर डॉ. बलकार सिंह, तरसेम सिंह, लीलाधर, सुशील वर्मा, हंसराज, आशुतोष तिवाड़ी, महेंद्र, बाबूलाल आदि ने सैंपल लिए।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts