लम्बे समय से फरार आधा दर्जन वारंटी गिरफ्तार

Published On

सदर पुलिस थाना की टीमों ने अभियान के तहत की कार्रवाई

हनुमानगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। सदर थाना पुलिस ने काफी समय से फरार चल रहे आधा दर्जन गिरफ्तारी वारंटियों को गिरफ्तार किया है। उच्चाधिकारियों के निर्देशन में वांछित एवं गिरफ्तारी वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान की निरंतरता में यह कार्रवाई की गई। सदर पुलिस थाना प्रभारी एसआई लाल बहादुर चन्द्र ने बताया कि पुलिस थाना व डबलीराठान पुलिस चौकी स्टाफ की ओर से अभियान के तहत दो दिन में अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर छह गिरफ्तारी वारंटियों को गिरफ्तार किया गया। Hanumangarh News

इनकी पहचान आत्माराम पुत्र देवीलाल नायक निवासी वार्ड 5 धोलीपाल, कुलदीप सिंह पुत्र लक्ष्मण सिंह मजहबी निवासी मलकोकां, रामलाल सिंह उर्फ काला (35) पुत्र कर्मसिंह बावरी निवासी बावरियांवाली ढाणी, रेशम सिंह (50) पुत्र तेजासिंह निवासी वार्ड 57 सुरेशिया जंक्शन, गुरजंट सिंह (29) पुत्र पालसिंह रायसिख निवासी वार्ड 8 डबलीबास मौलवी व गुरबचन सिंह उर्फ बिट्टू (28) पुत्र नानक सिंह रायसिख निवासी वार्ड 2 डबलीबास मौलवी के रूप में हुई। थाना प्रभारी के अनुसार यह सभी गिरफ्तारी वारंटी अलग-अलग प्रकरणों में 2-3 साल से फरार चल रहे थे। पुलिस टीम में हैड कांस्टेबल राजेश कुमार, राजेन्द्र सिंह, जसवंत सिंह, कांस्टेबल चेतराम, पप्पूराम, सुभाषचन्द्र, अशोक, भागचन्द, कृष्णलाल व मानसिंह शामिल थे। Hanumangarh News

Lok Sabha Election 2024: छुट्टी भी और सैलरी भी! जिला निर्वाचन अधिकारी ने किया ऐलान!

About The Author

Related Posts