जिला कलक्टर ने किया राजकीय चिकित्सालय और मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण

Published On

रोगियों को समुचित उपचार, दवा व साफ-सफाई मिलनी चाहिएः जिला कलक्टर

श्रीगंगानगर। जिला कलक्टर डॉ. अमित यादव ने शनिवार को राजकीय जिला चिकित्सालय और राजकीय मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि यहां आने वाले प्रत्येक मरीज की गंभीरता से जाँच हो। जिला चिकित्सालय में रोगियों को आवश्यक जांच एवं उपचार उपलब्ध करवाये जाने के साथ-साथ इस बात का ध्यान रखा जाये कि किसी भी मरीज को अव्यवस्था का सामना नहीं करना पड़े। Sri Ganganagar News

एमसीएच भवन, इमरजेंसी, मेन आईसीयू, रामाश्रय वार्ड, नशामुक्ति वार्ड, ब्लड बैंक, ओपीडी, पूछताछ काउंटर निरीक्षण के दौरान जिला कलक्टर ने पीएमओ को निर्देश दिए कि जांच सुविधा बढ़ाई जाए। साफ-सफाई नियमित व सुचारू रखने के निर्देश देते हुए जिला कलक्टर ने कहा कि राज्य सरकार की मंशा के अनुसार रोगियों को समुचित उपचार सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएं।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने यह भी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए कि प्रत्येक मरीज की समस्या का निदान समय पर हो और किसी प्रकार की अनदेखी नहीं होनी चाहिए। जच्चा-बच्चा वार्ड की व्यवस्थाओं का विशेष ध्यान रखा जाये और मरीजों की देखभाल में कोई कमी न रहे। जिला कलक्टर ने चिकित्सालय की व्यवस्थाओं, दवाओं की उपलब्धता व सफाई व्यवस्था को लेकर आवश्यक निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि चिकित्सालय में आने वाले रोगी को समुचित उपचार, दवा व वार्डों में आवश्यक साफ-सफाई मिलनी चाहिए।

इसके पश्चात जिला कलक्टर ने राजकीय मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निर्माणाधीन कार्यों को गुणवत्तापूर्वक निर्धारित समयावधि में पूर्ण करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर पीएमओ डॉ. सुखपाल बराड़, मेडिकल कॉलेज के वाइस प्रिंसिपल डॉ. बृजेश महावर, डॉ. पवन सैनी, नर्सिंग अधीक्षक सहित अन्य मौजूद रहे। Sri Ganganagar News

About The Author

Related Posts