जन-जन तक पहुंचाई जाएं राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाएं : गोविंद डोटासरा

Published On

युवाओं को शहरी ओलंपिक खेलकूद प्रतियोगिता से जोड़ा जाए | Sriganganagar news

श्रीगंगानगर (सच कहूँ न्यूज)। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंदसिंह डोटासरा ने कहा है कि कांग्रेसजन संगठन के माध्यम से मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा महंगाई से राहत देने के लिए चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी ही नहीं बल्कि अधिक से अधिक संख्या में लोगों को इसे लाभान्वित किया जाए। श्रीगंगानगर के दौरे पर आए डोटासरा ने आज सुबह सर्किट हाउस में, बीकानेर संभाग के प्रभारी एवं सादुलशहर से विधायक जगदीशचंद्र जांगिड़, प्रदेश महासचिव और श्रीगंगानगर जिले के प्रभारी जिया उर रहमान, जिलाध्यक्ष अंकुर मिगलानी, जिला प्रमुख कुलदीप इंदौरा, सेवादल कांग्रेस के जिला अध्यक्ष अजय चड्ढा सहित अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी के साथ बैठक करते हुए यह बात कही।

उन्होंने कहा कि सभी ब्लॉक कांग्रेस कमेटियों, मंडल अध्यक्षों और बूथ समितियों के अध्यक्षों को जमीनी स्तर पर और ज्यादा सक्रिय किया जाए। राज्य सरकार द्वारा महंगाई से राहत देने के लिए शिविर लगाए जा रहे हैं। इन शिविरों से अपार संख्या में लोग लाभान्वित हुए हैं। वंचित रहे लोगों को शिविरों में लाकर राज्य सरकार द्वारा दी जा रही 10 प्रकार की राहतों से लाभान्वित किया जाए। डोटासरा ने कहा कि शहरी ओलंपिक खेलकूद प्रतियोगिताएं आरंभ हो चुकी हैं। शहरी क्षेत्र के युवाओं को इन प्रतियोगिताओं में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने के लिए प्रेरित किया जाए। इससे युवाओं के सर्वांगीण विकास में ही मदद नहीं मिलेगी बल्कि वह इन खेलों के माध्यम से अपने करियर को भी बना सकेंगे।

प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि आज वक्त की जरूरत है कि युवा पीढ़ी को नशों तथा अपराधों से दूर करने के लिए उनको खेलों के लिए प्रेरित किया जाए।राज्य सरकार की मंशा भी यही है। उन्होंने जिलाध्यक्ष अंकुर मिगलानी से कहा कि वे जिला कार्यकारिणी का जल्द से जल्द गठन करें। कार्यकारिणी में सभी वर्गों के कर्मठ और सक्रिय कांग्रेसजनों को प्रतिनिधित्व दें। उन्होंने फिर दोहराया कि विधानसभा चुनाव के लिए अब समय काफी कम बचा है। सभी को एकजुट होकर दिन-रात मेहनत करनी होगी। इसी से मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का कांग्रेस को फिर से सत्ता में लाने का सपना साकार होगा। जिलाध्यक्ष अंकुर मिगलानी ने कहा कि जिले में संगठन अब पूरी तरह से सक्रिय हो चुका है।

जिला कार्यकारिणी का गठन शीघ्र ही कर दिया जाएगा। उन्होंने विश्वास दिलाया कि राज्य सरकार की नीतियों तथा रीतियों के प्रचार प्रसार तथा सरकारी योजनाओं का अधिक से अधिक संख्या में लोगों को लाभ दिलाने में कोई कसर नहीं रखी जाएगी। सर्किट हाउस में आज सुबह रवाना होने से पहले जिले के अनेक कांग्रेसी नेताओं तथा कार्यकतार्ओं से प्रदेशाध्यक्ष ने बड़ी आत्मीयता से मुलाकात की। उनके साथ अनेक मुद्दों पर चर्चा की। उनकी बातों तथा सुझावों को बड़े ध्यान से सुना। साथ ही उन्हें निरंतर संगठन के लिए काम करने के लिए कहा। नगर विकास न्यास के पूर्व अध्यक्ष ज्योति कुमार कांडा, पूर्व सभापति स्व. जगदीश जांदू के परिवार के सदस्य, साहिल बंगाली, अनूपगढ़ विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस नेत्री प्रीति मेघवाल आदि कांग्रेस जनों ने प्रदेश अध्यक्ष से मुलाकात की। Sriganganagar news

यह भी पढ़ें:– Saint MSG की शिक्षाओं का कमाल, बिहार के इन्सानों ने किया कार्य ये बेमिसाल

About The Author

Related Posts