दुकान के बाहर खड़ी बाइक चोरी, नामजद युवक पर आरोप

टाउन थाना में मामला दर्ज, पुलिस ने शुरू की जांच

Published On

हनुमानगढ़। टाउन थाना क्षेत्र में दुकान के बाहर खड़ी मोटर साइकिल चोरी होने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने एक युवक को नामजद करते हुए बाइक चोरी करने का आरोप लगाया है। टाउन थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार प्रेम नगर, वार्ड नम्बर 39, मक्कड़ अस्पताल के पास, टाउन निवासी 39 वर्षीय लाल मोहम्मद पुत्र कासम अली ने थाना में रिपोर्ट दी कि उसके पास मोटर साइकिल है, जिसका नम्बर आरजे 07 एफएस 5355 है। बाइक का मॉडल वर्ष 2019 का बताया गया है। Hanumangarh News

रिपोर्ट में बताया गया कि 6 अप्रैल को वह अपनी मोटर साइकिल लेकर सरकारी अस्पताल रोड स्थित व्यापार मंडल स्कूल के पास अपनी दुकान पर गया था। उसने दुकान के आगे बाइक खड़ी कर दी। अपराह्न करीब 3 बजे उसकी मोटर साइकिल चोरी हो गई। लाल मोहम्मद ने आरोप लगाया कि नानक उर्फ मानक पुत्र बादल मजहबी निवासी 3 एसएसडब्ल्यू, 2 केएसपी उसकी दुकान पर दाढ़ी कटिंग करवाने आया था और जाते समय उसकी मोटर साइकिल चोरी करके ले गया। पीड़ित ने पुलिस से मोटर साइकिल बरामद कर उचित कार्रवाई करने की मांग की। पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच सहायक उपनिरीक्षक राजेश कुमार को सौंपी है। Hanumangarh News

About The Author

Related Posts