बरनावा: ठिठुरती ठंड भी नहीं रोक पाई श्रद्धालुओं का उत्साह

Published On

हर्षोल्लास के साथ मनाया गया पावन भंडारा।

बरनावा (रकम सिंह)। डेरा सच्चा सौदा आश्रम की दूसरी पातशाही शाह सतनाम सिंह जी महाराज का पावन 104वां अवतार महा उत्तर प्रदेश एवं उत्तराखंड की साध संगत द्वारा आज शाह सतनाम सिंह जी आश्रम बरनावा बागपत उत्तर प्रदेश में बड़े ही हर्षोल्लास एवं धूमधाम से मनाया। रात्रि में नाम चर्चा का आयोजन हुआ, श्रद्धालु रात भर डीजे एवं ढोल धमाकों की मधुर धुनों पर नाच गाकर मस्ती मनाते रहे। बहनों द्वारा सुंदर-सुंदर परिधानों में बैंड बाजों के साथ जागो भी निकाली गई। डेकोरेशन समिति के सेवादारों द्वारा आश्रम को रंग-बिरंगे झंडो, पूजनीय गुरु जी की आकर्षक स्वरूपों, रंग बिरंगी लड़ियों एवं गुब्बारों से भव्य रुप से सजाया गया। श्रद्धालुओं को ठंड से बचाने के लिए सेवादारों द्वारा जगह जगह अलाव की व्यवस्था की गई, रात्रि में ठहरने के लिए रजाई गद्दों युक्त बंद पंडालों की व्यवस्था की गई।

यह भी पढ़ें:– नए साल पर आया पूज्य गुरु जी का 13वां रूहानी पत्र

पूज्य गुरु संत डॉक्टर गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां द्वारा चलाई जा रहे मानवता भलाई के कार्यों को गति प्रदान करते हुए विभिन्न स्थानों से आए 104 अति जरुरतमंद भाई बहनों को एक माह का राशन वितरित किया गया। भंडारे की नाम चर्चा का आयोजन उत्तर प्रदेश के 45 मेंबर रामकुमार इंसान द्वारा किया गया। कविराज भाइयों द्वारा संगीत की मधुर धुनों पर पूजनीय गुरु जी के अवतार महा से संबंधित वजन लगाकर साध संगत को भक्ति भाव से सरोवार कर दिया। बड़ी-बड़ी एलईडी सस्क्रीनो के माध्यम से श्रद्धालुओं को पूजनीय गुरु जी के रिकॉर्डिंग वचन सुनाए गए। पूज्य गुरु जी द्वारा गए नए नए भजनों पर साध संगत ने नाच नाच कर खूब खुशियां मनाई।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts