Narendra Modi: प्रधानमंत्री मोदी के परिवार में आया छोटा सा ‘नया मेहमान’! देखें क्यूट सी वीडियो!

Published On

Prime Minister Modi: नई दिल्ली (एजेंसी)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के घर में शनिवार को छोटे से नए मेहमान ने प्रवेश किया, लोक कल्याण मार्ग पर प्रधानमंत्री परिवार की सबसे नई सदस्य का स्वागत करते हुए एक वीडियो शेयर किया गया है। वीडियो में प्रधानमंत्री मोदी एक प्यारे से बछड़े के साथ दुलार करते नजर आ रहे हैं, जिसका नाम दीपज्योति है। Narendra Modi

परिवार के इस सबसे छोटे नए सदस्य का स्वागत करते हुए, प्रधानमंत्री मोदी ने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, ‘‘लोक कल्याण मार्ग पर प्रधानमंत्री परिवार में एक नए सदस्य का शुभ आगमन हुआ है।’’ Viral Video

बछड़े के माथे पर प्रकाश का प्रतीक है | Narendra Modi

पोस्ट की शुरूआत ‘गाव: सर्वसुख प्रदा’ संदेश के साथ करते हुए, प्रधानमंत्री मोदी ने गाय के महत्व को दर्शाते हुए कहा, ‘‘गाय माता ने एक नए बछड़े को जन्म दिया है, जिसके माथे पर प्रकाश का प्रतीक है। मैंने इसका नाम ‘दीपज्योति’ रखा है।’’ Narendra Modi

वीडियो में प्रधानमंत्री मोदी को देवी दुर्गा के सामने बछड़े को माला पहनाते हुए दिखाया गया है, बाद में उन्हें बच्चे के साथ खेलते, उसे चूमते और उसके माथे को सहलाते हुए देखा जा सकता है। वीडियो में यह नजारा बड़ा ही मनोरम लग रहा है। Narendra Modi

Pradhan Mantri Awas Yojana: प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत इतने परिवारों के खाते में जारी हुई कि…

About The Author

Related Posts