शिक्षा और रोजगार
शत्रु सम्पत्ति की भूमि पर अवैध कब्जे और नाला निर्माण का आरोप, कार्यवाही की मांग
कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। Kairana News: कस्बे के वार्ड संख्या-8 के सभासद मोहसीन अली ने प्रदेश के मुख्यमंत्री को प्रार्थना-पत्र भेजकर मोहल्ला बिसातियान में स्थित शत्रु सम्पत्ति की भूमि पर अवैध कब्जा और नाला निर्माण किये जाने का आरोप लगाते हुए कार्यवाही की मांग की है। सभासद के अनुसार, कस्बे के खुरगान मार्ग पर स्थित अलीशेर चौराहे के निकट गांव और देहात के लोगों की सुविधा के लिए वर्षों पहले एक प्रतीक्षालय का निर्माण कराया गया था। आरोप है कि बाद में एक व्यक्ति ने उक्त भूमि पर अवैध कब्जा करके मकान बना लिया था। स्थानीय प्रशासन को जांच के दौरान पता चला था कि उक्त भूमि शत्रु सम्पत्ति है, जिसके बाद तहसील प्रशासन ने कार्यवाही करते हुए कब्जा हटवाकर भूमि को समतल करा दिया था। Kairana News
आरोप है कि अब उसी भूमि पर कुछ लोग दीवार खड़ी करके और दुकान का हिस्सा निकालकर कब्जा जमाने का प्रयास कर रहे हैं। सभासद का कहना है कि संबंधित लोग अब वहां जबरन नाला बनवाना चाहते हैं, ताकि अपने कथित कब्जे को और मजबूत कर सकें। आरोप है कि अवैध कब्जे का विरोध करने पर आरोपी विवाद पर उतारू हो जाते हैं और दबंगई का प्रदर्शन करते हैं। प्रार्थना-पत्र में कहा गया है कि उक्त भूमि लाखों रुपये की कीमत की है। आरोपियों में स्थानीय विधायक का ड्राइवर भी शामिल है। सभासद ने मुख्यमंत्री से मांग की है कि अलीशेर चौराहे के निकट स्थित उक्त भूमि पर अवैध कब्जे और नाला निर्माण की कोशिश को तत्काल रुकवाया जाए तथा पूरे मामले की जांच कराकर उचित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। Kairana News
यह भी पढ़ें:– Amit Shah Moga Rally: भाजपा की सरकार बनने पर दो वर्ष में पंजाब को नशा मुक्त करेंगे