अनुभव मेमोरियल एकेडमी में धूमधाम से मनाया गया वार्षिकोत्सव, मेधावी छात्र हुए सम्मानित

Published On

मीरापुर (सच कहूं/कोमल प्रजापति)। Mirapur News: अनुभव मेमोरियल एकेडमी में बुधवार को वार्षिकोत्सव बड़े ही हर्षोल्लास और उत्साह के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के अध्यक्ष पंडित सुशील शर्मा, निर्देशक राजेश शर्मा, आफताब मेवाती, कोमल प्रजापति एवं प्रबंधक शिखा शर्मा द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया। Mirapur News

इस अवसर पर विद्यालय प्रशासन द्वारा विभिन्न कक्षाओं के उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को स्मृति चिन्ह एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। नर्सरी कक्षा से ईज़ना, ईशान, फलक, एलकेजी से राज, एलिशबा, दक्ष, यूकेजी से शिवा, हैदर हुसैन, अनाया, कक्षा प्रथम से तस्मिया, आराध्या, युविका, कक्षा द्वितीय से अर्णव, अनु, गुड़िया, कक्षा तृतीय से राहिब, शिफा, अवनी, कक्षा चतुर्थ से मानव, केशव, देवांश, कक्षा पंचम से साद, अवन्या, कनिका, कक्षा षष्ठम से मानवी, शुभम, वाइज, कक्षा सप्तम से सदफ, छवि, इशू तथा कक्षा अष्टम से लक्की, अर्ष खान और यश को उनके उत्कृष्ट परिणाम एवं गतिविधियों में बेहतर प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया।

मुख्य अतिथि गीता शर्मा ने अपने संबोधन में छात्रों को प्रेरित करते हुए कहा कि वे इसी प्रकार मेहनत और लगन से आगे बढ़ते रहें। उन्होंने विद्यार्थियों को भविष्य में निरंतर परिश्रम और समर्पण के साथ कार्य करने का संदेश दिया। Mirapur News

विद्यालय की प्रबंधक शिखा शर्मा ने कहा कि सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता, यदि विद्यार्थी मेहनत और अनुशासन के साथ आगे बढ़ेंगे तो निश्चित ही सफलता उनके कदम चूमेगी।

कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के शिक्षकगण मनोज शुक्ला, प्रिंस बड़ोदिया, अक्सा, ज्योति, नेहा, वैशाली एवं मुस्कान का विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम के अंत में सभी ने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

यह भी पढ़ें:– डॉ. सुभाष पालेकर ने प्राकृतिक खेती के सिद्धांतों पर किसानों को दी विस्तृत जानकारी 

About The Author

Related Posts