ओवैसी को पाकिस्तान के प्रधानमंत्री की भाषा नहीं बोलनी चाहिये: गिरिराज सिंह

Published On

हिदुस्तान जैसा सहिष्णु कोई देश नही है | Asaduddin Owaisi

मुरादाबाद (एजेंसी)। केंद्रीय सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री गिरिराज सिंह ने आल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के अध्यक्ष और हैदराबाद से सांसद असदुद्दीन ओवैसी (Asaduddin Owaisi) से पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खां की भाषा का न बोलने की हिदायत देते हुये कहा कि हिदुस्तान जैसा सहिष्णु कोई देश नही है।

सिंह ने बुधवार को यहां पत्रकारों से कहा कि हिन्दुस्तान जैसा सहिष्णु कोई देश नहीं है। विभाजन के बाद भी लाखों करोड़ों मस्जिद बन गई। पाकिस्तान में हिंदू पलायन कर गया और मंदिर तोड़ दिए गये। उन्होने कहा श्री ओवैसी को पाकिस्तान के प्रधानमंत्री की भाषा नही बोलनी चाहिये।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो।

 

About The Author

Related Posts