भाजपा की शानदार जीत, 2027 का सेमीफाइनल: सुरेश कश्यप

Published On

गाजियाबाद (सच कहूँ/रविंद्र सिंह)। यूपी में भाजपा की प्रचंड जीत पर बधाई देते हुए भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व एमएलसी सुरेश कश्यप ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में यूपी विधानसभा उपचुनाव में पार्टी ने शानदार जीत हासिल कर-2027 विधानसभा चुनाव के लिए स्पष्ट संदेश दे दिया है कि तीसरी बार भी उत्तर प्रदेश की जनता भाजपा के सबका साथ ,सबका विकास एवं सुशासन का समर्थन करते हुए, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को उत्तर प्रदेश की बागडोर सौंपेंगी।

पूर्व एमएलसी सुरेश कश्यप ने उत्तर प्रदेश के अलावा महाराष्ट्र में भी भाजपा की प्रचंड बहुमत के साथ वापसी के लिए महाराष्ट्र की जनता का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि महाराष्ट्र की जनता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में प्रगति के पथ पर बढ़ते भारत के साथ महाराष्ट्र की शिंदे सरकार की सबका साथ ,सबका विकास की योजनाओं पर विश्वास करते हुए पुनः भाजपा को विजई बनाया है। कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की देश ही नही, विदेशों में भी बढ़ती लोकप्रियता भारत को विश्व के पटल पर सशक्त राष्ट्र के रूप में दर्शाती है, जो प्रत्येक भारतीय के लिए गर्व की बात है। सबका साथ ,सबका विकास की नीति को आम जनता तक पहुंचाकर भाजपा ने स्पष्ट संदेश दिया है कि वह भारत के प्रत्येक नागरिक का विशेष ध्यान रखते हुए सभी को साथ लेकर आगे बढ़ रही है।

About The Author

Related Posts