Assembly By-elections Updates: पुख्ता सुरक्षा इंतजामात के बीच चार राज्यों की पांच विधानसभा सीटों पर उपचुनाव! जानें कहाँ से कौन है प्रत्याशी?

Published On

Assembly By-elections Updates: नई दिल्ली। देश के चार राज्यों- केरल, पंजाब, पश्चिम बंगाल और गुजरात-में विधानसभा की उपचुनाव प्रक्रिया आरंभ हो चुकी है। इन राज्यों की विभिन्न विधानसभा सीटों पर विधायकों के निधन या इस्तीफे के कारण उपचुनाव कराए जा रहे हैं। संबंधित क्षेत्रों में मतदाता सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। चुनाव परिणाम 23 जून को घोषित किए जाएंगे। Assembly By-elections

उपचुनाव की प्रमुख सीटें और विवरण: | Assembly By-elections

गुजरात
कडी सीट: यह सीट बीजेपी विधायक करसनभाई सोलंकी के निधन के कारण रिक्त हुई।

बीजेपी: राजेंद्र चावड़ा

कांग्रेस: रमेश चावड़ा

आप: जगदीश चावड़ा

यहां त्रिकोणीय मुकाबला देखने को मिल सकता है।

विसावदर सीट: पूर्व विधायक भूपेंद्र भयानी के आम आदमी पार्टी छोड़कर बीजेपी में शामिल होने से यह सीट खाली हुई।

बीजेपी: किरीट पटेल

कांग्रेस: नितिन रणपरिया

आप: गोपाल इटालिया

यहां भी मुकाबला त्रिकोणीय होने की पूरी संभावना है।

पश्चिम बंगाल – कालीगंज सीट | Assembly By-elections

टीएमसी विधायक नसीरुद्दीन अहमद के निधन के कारण चुनाव हो रहा है।

टीएमसी: अलीफा अहमद (स्व. विधायक की पुत्री)

बीजेपी: आशीष घोष

कांग्रेस-वाम गठबंधन: काबिल उद्दीन शेख

इस सीट पर महिला और अल्पसंख्यक मतदाताओं की भूमिका अहम मानी जा रही है।

केरल – नीलांबुर सीट
पी.वी. अनवर के इस्तीफे से रिक्त हुई इस सीट को वाम मोर्चा प्रतिष्ठा का विषय मान रहा है।

यहां भी प्रमुख दलों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिल सकता है।

पंजाब – लुधियाना पश्चिम सीट

आप विधायक गुरप्रीत बस्सी गोगी के निधन के बाद उपचुनाव हो रहा है।

आप: राज्यसभा सांसद संजीव अरोड़ा

कांग्रेस: भारत भूषण आशु

बीजेपी: जीवन गुप्ता

अकाली दल: पारुपकर सिंह घुम्मन

यह सीट मुख्यमंत्री भगवंत मान और आप के लिए प्रतिष्ठा का विषय बन गई है।

इन सभी सीटों पर चुनाव आयोग द्वारा कड़े सुरक्षा प्रबंध किए गए हैं। अधिकतर क्षेत्रों में मुकाबला त्रिकोणीय है, जिससे मतगणना के दौरान कड़ा संघर्ष और रोचक परिणाम की उम्मीद की जा रही है। Assembly By-elections

Operation Sindhu: ईरान में फंसे भारतीयों को बचाने के लिए भारत सरकार ने उठाया ये बड़ा कदम!

About The Author

Related Posts