शिक्षा और रोजगार
सतगुरु जी ने जहां टिकाए पावन चरण कमल, सेवादारों ने वहां चलाया स्वच्छता अभियान
Published On
बरनावा। पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां के सुनारिया जाने के बाद बुधवार को शाह सतनाम जी आश्रम, बरनावा जिला बागपत (यूपी) में साफ-सफाई अभियान चलाया गया। सेवा से पूर्व आश्रम में पहुंची साध-संगत ने सर्वप्रथम उस धरती को नमन् किया जहां पूज्य गुरु जी ने आपने पावन चरण कमल टिकाये। इसके बाद समस्त सेवादार भाई-बहनों ने आश्रम में स्वच्छता अभियान चलाया। सेवादारों ने खेती बाड़ी की सार-संभाल करने के साथ दरबार के बाहर खड़ी घास की कटाई की। आपको बता दें कि पूज्य गुरु जी ने अपने 30 दिनों के रूहानी सफर के दौरान साध-संगत को स्वच्छता अभियान को गति देने का आह्वान किया था।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube पर फॉलो करें।