दिल्ली में एक और बेटी से दरिंदगी

Published On

 आरोपी गिरफ्तार, जांच में जुटी पुलिस

नई दिल्ली (एजेंसी)। राजधानी दिल्ली में एक लड़की को पांच लड़कों ने अपनी कार से चार किलोमीटर तक घसीटा, जिससे उसकी मौत हो गई। दिल्ली पुलिस के आउटर जिले के डीसीपी हरेंद्र सिंह के मुताबिक बीती शनिवार रात तीन बजे फोन आया कि एक लड़की गंभीर हालत में सड़क पर पड़ी है। जैसे ही उन्हें पता लगा तो टीम के साथ मौके पर पहुंचे तो देखा लड़की खून से लहूलुहान है। उन्होंने बताया कि पांचों लड़कों को गिरफ्तार कर लिया गया है और उनसे पूछताछ की जा रही है।

स्कूटी से घर लौट रही थी युवती

जानकारी के मुताबिक, 23 साल की लड़की शादी व अन्य इवेंट में पार्ट टाइम काम करती थी। शनिवार-रविवार की रात वह ऐसे ही एक फंक्शन से लौट रही थी। वह स्कूटी से अपने घर जा रही थी। उसी दौरान आरोपी पाँचों युवक भी अपनी कार से उसी रास्ते पर थे। रिपोर्ट के मुताबिक, कार से स्कूटी का एक्सीडेंट हो गया और युवती कार के नीचे फंस गई। युवक इसके बाद तेजी से भागे और लड़की सड़क पर करीब 4 किलोमीटर तक घिसटती हुई सुल्तानपुर से कंझावला इलाके तक पहुंच गई। वह बीच सड़क पर पड़ी तड़पती रही। उसके कपड़े भी फट चुके थे। पुलिस के आने तक उसकी मौत हो चुकी थी।

आरोपियों का होगा मेडिकल टेस्ट

पुलिस ने पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। कार को भी कब्जे में ले लिया है। आरोपियों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज किया गया है। आरोपियों का मेडिकल टेस्ट कराया जा रहा है, जिससे पता चले कि क्या वह नशे में थे। फिलहाल घटना से जुड़ा कोई सीसीटीवी पुलिस के हाथ नहीं लगा है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts