Delhi Elections: दिल्ली कांग्रेस ने जारी की एक और लिस्ट, बवाना से इस उम्मीदवार को टिकट!

Published On

Delhi Congress Released Candidates list: नई दिल्ली, (एजेंसी)। दिल्ली में विधानसभा चुनाव का बिगुल बजने के साथ ही विभिन्न पार्टियों ने अपने-अपने उम्मीदवारों की लिस्ट भी जारी करनी शुरू कर दी थी। इसी के मद्देनजर कांग्रेस द्वारा बुधवार को अपने उम्मीदवारों की एक और लिस्ट जारी की गई है। कांग्रेस ने इस लिस्ट में 5 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की है। Delhi Elections

लिस्ट में रोहिणी से सुमेश गुप्ता की घोषणा | Delhi Elections

कांग्रेस की इस लिस्ट में बवाना सीट से सुरेंद्र कुमार, रोहिणी से सुमेश गुप्ता, करोल बाग से राहुल धाना, तुगलकाबाद से वीरेंद्र बिधूड़ी और बदरपुर से अर्जुन भदाना शामिल हंै।

बता दें कि दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के लिए मतदान 5 फरवरी को सिंगल फेज में होगा। चुनाव आयोग के मुताबिक कुल 83,49,645 पुरुष, 71,73,952 महिला और 1,261 थर्ड जेंडर को मिलाकर कुल 1.55 करोड़ मतदाता अधिकार का प्रयोग करेंगे। चुनावी परिणाम 8 फरवरी को आएंगे। चुनावों की घोषणा के साथ ही दिल्ली में चुनाव ‘आदर्श आचार संहिता’ भी लागू हो गई है, इसी आचार संहिता के तहत सरकारी संसाधनों का इस्तेमाल चुनाव प्रचार के लिए पार्टियां नहीं कर सकती। Delhi Elections

Indian Fishermen Released: श्रीलंका की जेलों से 15 भारतीय मछुआरे और रिहा, लौटे स्वदेश

About The Author

Related Posts