रामपुर मनिहारान पहुचें उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य

Published On

राज्यमंत्री जसवंत सैनी की माता को श्रद्धासुमन किए अर्पित

सहारनपुर (सच कहूँ/तारिक़ सिद्दीक़ी) रामपुर मनिहारान- प्रदेश सरकार में राज्यमंत्री जसवंत सैनी की माता जी के निधन के बाद शोकाकुल परिवार के बीच पहुंचे प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने शोकाकुल परिवार को सांत्वना दी। और ईश्वर से इस घोर संकट से निकलने की प्रार्थना की। बता दें कि योगी सरकार में औधोगिक विकास एवं संसदीय कार्य राज्यमंत्री जसवंत सैनी की माता सोमती देवी का बीते 23 फरवरी को निधन हो गया था। शोकसभा में काबीना मंत्री सहित पहुंचे दिग्गजों ने उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी थी।कार्य अभाव के चलते शोकसभा में प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य नहीं पहुंच पाए थे। गुरुवार को सहारनपुर के दौरे पर आए उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य शाम के समय लाव लश्कर के साथ कस्बे के देवबंद रोड स्थित जसवंत सैनी के आवास पर पहुंचे और उनकी माता सोमती देवी को श्रद्धा सुमन अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

यह भी पढ़ें:– मादक पदार्थ तस्करो की धरपकड, दो को किया गिरफतार

उन्होंने शोकाकुल परिवार को सांत्वना देते हुए कहा की मां जीवन में पहली मित्र व अध्यापक होती है। जो बच्चो के जीवन को संस्कारों से सुपोषित करती है।कहा कि नमन करता हूं उस माता को जिसने अपने बच्चों को ऐसा संस्कारवाण बनाया।उन्होंने कहा कि सोमती देवी जी हमारी भी मां जैसी थी। भगवान उनकी दिव्य आत्मा को शांति दे,और परिवार को इस घोर संकट से निकलने की ईश्वर से प्रार्थना की। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष महेंद्र सैनी, विधायक देवेंद्र निम,पूर्व विधायक शशिबाला पुंडीर,अजीत राणा,शिवराज रोर,नरेश सैनी,महिपाल सिंह माजरा,पूर्व ब्लॉक प्रमुख नक्षत्र पँवार,प्रमोद अट्टा, संजय राणा, हैदर चौधरी ,दीपक सैनी, प्रमोद कोशिक, सचिन कुमार, जिला महामंत्री बिजेंद्र जंधेड़ी, पंचम सैनी, विक्रम प्रधान, कुलदीप सैनी आदि मौजूद रहे।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts