बदहाल मिले शख्स के लिए मसीहा बने डेरा सच्चा सौदा के अनुयायी

Published On

रूप सिंह के पैरों में पड़े हुए थे कीटाणु

  • सार-संभाल और उपचार करवाकर परिजनों से मिलाया

मेरठ (सच कहूँ न्यूज)। पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पावन शिक्षाओं पर चलते हुए डेरा सच्चा सौदा के अनुयायी मानवता भलाई के 156 कार्यों में हमेशा अग्रणी रहते हैं। इसी क्रम में मेरठ सिटी के 25 मैंबर डॉ. एस.एस. सिरोही ने मेरठ मेडिकल कॉलेज के कंपाउंड में लावारिस बदहाल मिले शख्स की सुध लेकर उसकी सार-संभाल और उपचार करवाकर परिजनों से मिलाया। लावारिस मिले शख्स के पैरों में कीटाणु पड़े हुए थे, जिसे डेरा सच्चा सौदा अनुयायी ने निकालकर उसे राहत दी।

यह भी पढ़ें:– होली पर रेलवे ने 196 विशेष गाड़ियों के 491 फेरों का इंतजाम किया

जानकारी के अनुसार मेरठ सिटी के 25 मैंबर डॉ. एस.एस. सिरोही ने मेरठ मेडिकल कॉलेज के कंपाउंड में एक शख्स बदहाल अवस्था में मिला। उसके पैरों में कीड़े पड़े हुए थे। इस डॉ. सिरोही ने इस शख्स की सुध लेते हुए पहले तो उसके पैरों से किटाणु निकाले। इसके बाद रामानंद इन्सां को सचित किया। सूचना मिलने पर सुरेन्द्र कुमार शर्मा ने एडीएम सिटी दिवाकर सिंह से संपर्क साधा। उन्होंने लावारिस शख्स की दयनीय स्थिति की वीडियो देखकर गहरी संवेदना व्यक्त की और डेरा सच्चा सौदा के अनुयायियों और पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां का हृदय से आभार जताया, जो ऐसे नि:स्वार्थ भाव से समाज की सेवा करते हैं।

इसके बाद मरीज को एनसीआर मेडिकल कॉलेज हापुर रोड, मेरठ में दाखिल करवाया गया। इसके पश्चात सेवादारों ने मरीज के परिवार का पता करके उसके भाई को सूचना दी। भाई ने बदहाल मिले शख्स का नाम रूप सिंह बताया और स्वयं का नाम बृजपाल निवासी खाता थाना फलावदा (मेरठ) बताया। बृजपाल ने बताया कि उसका भाई कई दिन पहले लापता हो गया था। उन्होंने काफी प्रयास किया, लेकिन वह नहीं मिल पाया। भाई के बारे में पता चलते ही वह खुशी से फूला नहीं समा रहा था। बृजपाल ने इस बेमिसाल मदद के लिए डेरा सच्चा सौदा के अनुयायियों और पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां का तहेदिल से आभार व्यक्त किया और कहा कि आप लोग भगवान के फरिश्ते हैं, जिन्होंने मेरे भाई को हमसे मिलाया है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts