प्रधानमंत्री के आदेश का असर! बुलंदशहर आईं चार पाकिस्तानी महिलाएं वापस भेजी गईं पाकिस्तान

Published On

Pahalgam Attack: बुलंदशहर। पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत सरकार ने सख्त कदम उठाते हुए सभी पाकिस्तानी नागरिकों के वीजा रद्द कर दिए हैं। इसी कड़ी में, उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में रह रही चार पाकिस्तानी महिलाओं को वाघा-अटारी सीमा के माध्यम से उनके देश वापस भेजा गया। यह कार्रवाई भारत सरकार के उस आदेश के तहत की गई है, जिसमें केवल लंबी अवधि और राजनयिक वीजा धारकों को देश में रहने की अनुमति दी गई है, जबकि अन्य सभी को तत्काल वापस भेजने का निर्देश दिया गया है। Bulandshahr News

बुलंदशहर पुलिस ने इस सरकारी आदेश का पालन करते हुए चारों महिलाओं को सुरक्षित रूप से सीमा तक पहुंचाने की पूरी व्यवस्था की। एसपी सिटी शंकर प्रसाद ने जानकारी देते हुए बताया, “पहलगाम आतंकी घटना के बाद सरकार ने देश की सुरक्षा के मद्देनजर यह आवश्यक निर्णय लिया है। इसी क्रम में पर्यटक वीजा पर भारत आई चार पाकिस्तानी महिलाओं को वापस भेजा गया है।”

पर्यटक वीजा पर आए व्यक्तियों की वापसी का निर्देश दिया गया

शंकर प्रसाद ने आगे बताया कि यह निर्णय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट कमेटी ऑन सिक्योरिटी (सीसीएस) की बैठक में लिया गया था। इस बैठक में देश में मौजूद विदेशी नागरिकों की स्थिति की समीक्षा की गई और विशेषकर पर्यटक वीजा पर आए व्यक्तियों की वापसी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।

बुलंदशहर में मौजूद इन महिलाओं की पहचान और वीजा संबंधी दस्तावेजों की गहन जांच के बाद कार्रवाई को अंजाम दिया गया। इस दौरान स्थानीय प्रशासन और पुलिस विभाग ने समन्वय बनाते हुए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित कीं, ताकि महिलाओं को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। पुलिस ने उनकी यात्रा को सुरक्षित और व्यवस्थित बनाने के लिए विशेष सतर्कता बरती। यह कदम राष्ट्रीय सुरक्षा को सर्वोपरि रखते हुए उठाया गया है, ताकि देश में शांति और व्यवस्था बनी रहे। सरकार द्वारा जारी निर्देशों का पालन करते हुए देश भर में इसी प्रकार की कार्रवाइयाँ तेजी से की जा रही हैं। Bulandshahr News

Punjab: 48 घंटे में देश छोड़ने के अल्टीमेटम के बाद भारत छोड़ रहे पाकिस्तानी नागरिक

About The Author

Related Posts