बागपत एक्‍सप्रेस वे पर एयरफोर्स के हेलीकॉप्‍टर चीता की इमरजेंसी लैंडिंग

Published On

बागपत। उत्तर प्रदेश में बागपत के पास ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस वे पर गुरुवार सुबह वायुसेना के हेलीकॉप्‍टर की अचानक आपातकालीन लैंडिंग कराई गई। आधिकारिक सूत्रों ने यहां बताया कि हेलीकॉप्टर ने गाजियाबाद स्थित हिंडन एयरबेस से उड़ान भरी थी। उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद इसे बागपत में एक्‍सप्रेस वे पर लैंड कराना पड़ा। एयरफोर्स अफसरों ने बताया कि हेलीकॉप्‍टर ने गाजियाबाद स्थित हिंडन एयरबेस से गुरुवार सुबह उड़ान भरी थी।

  • उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद ही इसे बागपत में खेकड़ा के पास एक्‍सप्रेस वे पर लैंड कराना पड़ा।
  • अधिकारियों ने हेलीकॉप्टर के उतरने का कारण कुछ तकनीकी खराबी बताया है।
  • हालांकि, कुछ देर बाद ही एयरफोर्स का चीता हेलीकॉप्‍टर वापस हिंडन एयरबेस लौट गया।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts