अनंतनाग में मुठभेड़, हिजबुल मुजाहिदीन आतंकवादी गिरफ्तार

Published On

अनंतनाग। दक्षिणी कश्मीर के अनंतनाग जिले में गुरुवार को सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ के बाद हिजबुल मुजाहिदीन का एक आतंकवादी को गिरफ्तार कर लिया गया। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि तड़के करीब 02.00 बजे अनंतनाग के गुंड बाबा खलील के समीप आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों के गश्ती दल पर गोलीबारी की। जवाबी कार्रवाई में सुरक्षा बल के जवानों ने भी गोलियां चलायी। बाद में एक आतंकवादी को घायलावस्था में पाया गया , जिसकी पहचान पुलवामा निवासी जहीर अब्बास लोन के रूप में की गयी है। उन्होंने बताया कि अतिरिक्त सुरक्षा बल तत्काल मौके पर पहुंचा और घेराबंदी एवं तलाश अभियान शुरू किया। घायल आतंकवादी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। विस्तृत विवरण की प्रतीक्षा की जा रही है।

 

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts