Ambedkar Jayanti: अम्बेड़कर जयन्ती की पूर्व संध्या पर निबन्ध लेखन प्रतियोगिता आयोजित

Published On

कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। Ambedkar Jayanti: कस्बे के सेंट आरसी साइंटिफिक कॉन्वेंट स्कूल(10+2) में भारतीय संविधान के निर्माता डॉ० भीमराव अम्बेड़कर की जयन्ती की पूर्व संध्या पर निबन्ध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें सभी छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। इस अवसर पर विद्यालय निदेशक यशपाल पंवार, प्रधानाचार्य यशस्वी पंवार व शिक्षक-शिक्षिकाओं तथा छात्र-छात्राओं ने डॉ० अम्बेड़कर के चित्र के सम्मुख श्रद्धासुमन अर्पित किये। विद्यालय निदेशक ने डॉ० भीमराव अम्बेडकर के जीवनवृत्त पर विस्तृत रूप से प्रकाश डाला तथा छात्र-छात्राओं को उनके आदर्शों से शिक्षा ग्रहण कर जीवन में आगे बढ़ने का प्रयास करने के लिए प्रेरित किया। निबंध प्रतियोगिता हिन्दी वं अंग्रेजी में आयोजित की गई। Kairana

प्राथमिक वर्ग में निबंध के शीर्षक कक्षा-03 में ‘माईसेल्फ’ कक्षा-04 में ‘माई कन्ट्री’ कक्षा-05 में इम्पोरटेन्स ऑफ इंग्लिश, जूनियर वर्ग कक्षा-06 से 08 में, ‘जलियावाला बाग’ सीनियर वर्ग कक्षा-09 में ‘समय का महत्व’ कक्षा-10 में ‘विद्यार्थी जीवन में अनुशासन का महत्व कक्षा-11 में ‘जीवन में खेल का महत्व’ तथा कक्षा-12 में ‘परिश्रम का महत्व निश्चित किये गये। छात्र-छात्राओं ने सुन्दर भाषा-शैली एवं सुन्दर सुलेख में पूर्ण मनोयोग से निबन्ध लेखन किया। प्रतियोगिता आयोजन में प्रशान्त शर्मा, प्रमोद कुमार, प्रदीप कौशिक, अंकित चौहान, अजेन्द्र सिंह, शुभम कर्णवाल, प्रभात गर्ग, अमित तोमर, अमित ठाकुर, अजीत सिंह, ममता शर्मा, मरियम सिद्दिकी, आरती शर्मा, लीना, रीतू, मीनू, परमजीत कौर, ऊषा अग्रवाल आदि का विशेष सहयोग रहा। Kairana

यह भी पढ़ें:– गांव निनान में रेडीनेस मेले का आयोजन, अभिभावकों को किया गया जागरूक

About The Author

Related Posts