दिल्ली दंगे मामले में फेसबुक 18 नवंबर को दिल्ली सरकार के समक्ष पेश होगा

Published On

नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। दिल्ली दंगो को लेकर फेसबुक इंडिया 18 नवंबर को दिल्ली सरकार के सामने पेश होकर अपना पक्ष रखेगा। फेसबुक ने ईमेल के जरिये दिल्ली विधानसभा की शांति और सद्भाव समिति से 14 दिन का समय मांगा है। फेसबुक का कहना है कि वो कमिटी के सामने पेश होने और बयान देने के लिये उचित अधिकारियों का चयन कर रहे है। फेसबुक की इस अपील को स्वीकार करते हुये समिति के अध्यक्ष राघव चड्ढा ने फेसबुक को अब 18 नवंबर को दोपहर 12:30 बजे समिति के सामने पेश होने को कहा है। दिल्ली विधानसभा की शांति और सद्भाव संबंधी समिति ने राघव चड्ढा की अध्यक्षता में 27 अक्टूबर को फेसबुक इंडिया आॅनलाइन सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड को नोटिस जारी किया था।

फेसबुक प्रतिनिधियों को दो नवंबर को दोपहर 12.30 बजे समिति के समक्ष उपस्थित होने के लिए समन जारी किया गया था। दिल्ली में फरवरी 2020 में हुई सांप्रदायिक हिंसा की समिति जांच कर रही है, ताकि हालात को शांत करने और धार्मिक समुदायों, भाषाई समुदायों या सामाजिक समूहों के बीच सद्भाव बहाल करने के लिए उपयुक्त उपायों की सिफारिश की जा सके। गौरतलब है कि नागरिकता संशोधन कानून के समर्थकों और उसके विरोधियों के बीच पिछले साल फरवरी में उत्तर-पूर्वी दिल्ली में सांप्रदायिक हिंसा हुई थी। इस हिंसा में 53 लोग मारे गए और छह सौ से अधिक लोग लोग घायल हुए थे।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts