कैराना के प्रसिद्ध रसोइए खलील फरीदी को मिला प्रथम पुरस्कार

Published On

कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। Kairana News: कैराना के प्रसिद्ध रसोइए खलील फरीदी ने शामली में आयोजित एक कार्यक्रम में प्रथम पुरस्कार प्राप्त किया है। उन्हें पुरस्कार राशि के रूप में 21 हजार रुपये की धनराशि प्रदान की गई है। विगत शुक्रवार को शामली स्थित अर्जुन फार्म में चाँद मीनार मसाले कंपनी की ओर से एक बैठक आयोजित की गई, जिसमें क्षेत्र के भोजन बनाने वाले कारीगरों व किराना व्यापारियों ने भाग लिया। बैठक का मुख्य आकर्षण लकी ड्रॉ रहा, जिसे पूरी पारदर्शिता के साथ निकाला गया। इसमें प्रथम स्थान पर कैराना निवासी खलील फरीदी का नाम आया, जिन्हें 21,000 रुपये का नकद पुरस्कार प्रदान किया गया। Kairana News

द्वितीय स्थान पर वसीम को 11,000 रुपये तथा तृतीय स्थान पर सादिक फरीदी को 5,100 रुपये देकर सम्मानित किया गया, जबकि चौथे स्थान पर कैराना के इस्लाम सलमानी रहे। इस अवसर पर चाँद मीनार मसालों के स्वामी अमित पाहुजा ने सभी कारीगरों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि कारीगरों की मेहनत और कौशल से ही मसालों का वास्तविक स्वाद उभरता है। इसलिए यह बैठक उनके सम्मान और आपसी संवाद के उद्देश्य से आयोजित की गई है। कार्यक्रम में कैराना के कारीगरों ने अपने अनुभव साझा किए तथा चाँद मीनार मसालों की गुणवत्ता की सराहना की। Kairana News

यह भी पढ़ें:– Punjab: भाजपा पंजाब एससी विंग के वित्त सचिव अमरजीत सिंह कोकरी कलां ‘आप’ में शामिल

About The Author

Related Posts