गरीब बुजुर्गों के लिए निशुल्क नेत्र जांच एवं कृत्रिम आंख शिविर आयोजित

कार्यक्रम का उद्घाटन राष्ट्रीय लोक के प्रदेश कार्यकारणी सदस्य बाबूराम प्रजापति ने फीता काटकर किया

Sarvesh Kumar Picture
Published On

भोपा (सच कहूँ न्यूज़)। Bhopa News: अमूल्य जीवन सेवा ट्रस्ट जट मुझेडा के बैनर तले रविवार को गरीब एवं जरूरतमंद बुजुर्गों के लिए निशुल्क नेत्र जांच एवं कृत्रिम आंख बनवाने हेतु शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन राष्ट्रीय लोक के प्रदेश कार्यकारणी सदस्य बाबूराम प्रजापति ने फीता काटकर किया।

इस दौरान बाबूराम प्रजापति ने कहा कि अमूल्य जीवन सेवा ट्रस्ट द्वारा गरीब परिवारों के बुजुर्गों की निशुल्क आंख बनवाने का सराहनीय कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि समाज में जरूरतमंद लोगों के लिए इस प्रकार के सेवा कार्य निरंतर होते रहने चाहिए।

राष्ट्रीय लोकदल के जिलाध्यक्ष संजय राठी ने कहा कि आज के समय में गरीब परिवारों की सेवा करना सबसे बड़ा पुण्य का कार्य है। समाज के सक्षम लोगों को आगे बढ़कर जरूरतमंदों की मदद करनी चाहिए।

डा. योगेंद्र प्रजापति ने बताया कि शिविर में करीब 90 मरीजों की जांच की गई, जिनमें से 30 मरीजों की आंख बनाई जाएगी। शेष मरीजों को जांच उपरांत आवश्यक दवाइयां उपलब्ध कराई गईं।

कार्यक्रम में गोविंद प्रजापति विधानसभा अध्यक्ष, डा. बिजेंद्र प्रजापति, डा. योगेंद्र सिंह प्रजापति, डा. संतोष, पियूष, सूरज, प्रवीन प्रजापति, रविंद्र प्रजापति ठेकेदार जट मुझेडा, डा. रणवीर सिंह, सहदेव प्रजापति, हसन सहित अनेक लोग मौजूद रहे।

Bhopa News
Bhopa News: कार्यक्रम का उद्घाटन करते मुख्य अतिथि बाबूराम प्रजापति।

About The Author

Related Posts