Gold-Silver Price Today: सोने और चांदी की कीमतें आज हो गई अपडेट, जानें आज की ताजा कीमतें

Published On

MCX Gold-Silver Price Today: आज, 1 मई 2025 को, सोने और चांदी की कीमतें अपडेट हो गई हैं। जोकि पिछले सत्र की समापन कीमतों सोना (जून वायदा) 95,353 रुपए प्रति 10 ग्राम एवं चांदी (मई वायदा) 96,134 रुपए प्रति किलोग्राम की अपेक्षा अंतरराष्ट्रीय बाज़ारों में कीमतों में नरमी देखी गई है। डॉलर में मजबूती और अमेरिका से जुड़ी आर्थिक रिपोर्टों के प्रकाशन से पहले निवेशकों में सतर्कता का माहौल बना रहा। आज भारत में 24 कैरेट सोना 96, 710 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। Gold-Silver Price Today

CSK vs PBKS IPL 2025: श्रेयस अय्यर को इस अपराध के लिए भुगतने पड़ेंगे 12 लाख!

अंतरराष्ट्रीय बाज़ारों में हाजिर सोना: 1.4% की गिरावट के साथ 3,240.66 डॉलर प्रति औंस है। अमेरिकी सोना वायदा: 2.1% की गिरावट के साथ 3,248.60 डॉलर प्रति औंस है।

सोने की कीमतों में गिरावट के कारण | Gold-Silver Price Today

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा भारत, दक्षिण कोरिया और जापान के साथ संभावित व्यापार समझौतों की घोषणा से वैश्विक व्यापार तनाव में कुछ राहत मिली, जिससे निवेशकों की सोने की ओर रुचि कम हुई। विश्लेषकों का मानना है कि अमेरिकी फेडरल रिज़र्व की नरम मौद्रिक नीति आगे चलकर सोने को समर्थन दे सकती है, लेकिन हाल की तेज़ बढ़त के बाद कुछ स्थिरता आवश्यक है।

अन्य धातुएँ:

चांदी: 0.7% की गिरावट के साथ 32.36 डॉलर प्रति औंस

प्लैटिनम: 0.4% की गिरावट के साथ 963.34 डॉलर प्रति औंस

पैलेडियम: 938.22 डॉलर प्रति औंस पर स्थिर है।

चीन बाज़ारों में स्टॉक, बॉन्ड, मुद्रा और कमोडिटी बाज़ार 1 मई से 5 मई तक लेबर डे अवकाश के कारण बंद रहेंगे।

Ajmer hotel fire: राजस्थान के होटल में लगी भीषण आग, मचा हड़कंप

About The Author

Related Posts