Punjab

Ludhiana Factory Toxic Gas Leak: लुधियाना की फैक्ट्री में जहरीली गैस रिसाव, पिता-पुत्र सहित तीन मजदूरों की मौत
पंजाब में पहली बार गन्ने के 100 प्रतिशत बकाए का निपटारा, भगवंत मान सरकार ने साल 2025-26 के पिढ़ाई सीजन के दौरान किसानों को 695.36 करोड़ रुपये का भुगतान किया
दिल में छेद की बीमारी से वर्षों तक जूझती रहीं गुरप्रीत कौर; ‘मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना’ ने दिया नया जीवन
बड़ी इन्फोर्समेंट सफलताओं के कारण पंजाब ने मई 2026 के दौरान 14.59% जी.एस.टी. बढ़ोतरी के साथ राष्ट्रीय औसत को पीछे छोड़ा: वित्त मंत्री हरपाल चीमा
हम पंजाब को देश का अग्रणी शिक्षा केंद्र बनाएंगे, हमारे बच्चों को कनाडा या ऑस्ट्रेलिया की ओर देखने की जरूरत नहीं रहेगी: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

UP New Four Lane: खुशखबरी, यूपी का ये मार्ग बनेगा फोरलेन, पहले चरण में 42 करोड़ की योजना, देखें रूट

Sach Kahoon Desk Picture
Published On

UP New Four Lane: हरदोई । हरदोई जनपद के बिलग्राम से उन्नाव और प्रयागराज तक जाने वाला स्टेट हाईवे-38 जल्द ही राष्ट्रीय राजमार्ग (NH) के रूप में घोषित होने जा रहा है। सांसद डा. स्वामी साक्षी महाराज ने 17 जनवरी 2026 को उत्तर प्रदेश लोक निर्माण विभाग, लखनऊ को पत्र लिखकर इस मार्ग को राष्ट्रीय राजमार्ग घोषित करने की सिफारिश की थी। इसके बाद प्रमुख अभियंता ने प्रयागराज और लखनऊ के संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भेज दिए हैं, और अब यह प्रक्रिया अंतिम चरण में है।

इस मार्ग की कुल लंबाई लगभग 90 किलोमीटर है और यह हरदोई के बिलग्राम से शुरू होकर उन्नाव, रायबरेली होते हुए प्रयागराज तक जाती है। मार्ग को फोरलेन बनाने की योजना पर भी काम शुरू हो गया है।

पहले चरण में उन्नाव के दोस्तीनगर तिराहे से चकलवंशी तक 15 किलोमीटर मार्ग का चौड़ीकरण किया जाएगा, जिसकी लागत 42 करोड़ रुपये अनुमानित है। इस मार्ग का चौड़ाई विस्तार 7 मीटर से बढ़ाकर 10 मीटर की जाएगी।

एनएच बनने के बाद यह मार्ग हरदोई, प्रयागराज, कानपुर, लखनऊ, बाराबंकी और रायबरेली के बीच आवागमन को सरल और तेज बनाएगा। वाहन चालक दोस्तीनगर बाईपास और चकलवंशी चौराहे का उपयोग करके आसानी से अपने गंतव्य तक पहुंच सकेंगे। यह परियोजना क्षेत्र के यातायात के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण मानी जा रही है और इसके पूरा होने के बाद यात्रा समय में काफी कमी आएगी।

About The Author

Related Posts