शिखर शिक्षा सदन में अंग्रेज़ी सुलेख प्रतियोगिता का भव्य आयोजन, छात्रों ने दिखाई अद्भुत प्रतिभा

Sach Kahoon Desk Picture
Published On

मीरापुर (सच कहूँ/कोमल प्रजापति)। Mirapur News: शिखर शिक्षा सदन सीनियर सेकेंडरी स्कूल में विद्यार्थियों की रचनात्मकता और लेखन कौशल को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से अंग्रेज़ी भाषा की सुलेख प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में कक्षा एक से आठ तक के विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपनी सुंदर, सुस्पष्ट एवं आकर्षक लिखावट का शानदार प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम का आयोजन विद्यालय के प्रधानाचार्य पुनीत राजपूत के निर्देशन में संपन्न हुआ। इस अवसर पर उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि सुलेख केवल सुंदर लिखावट तक सीमित नहीं है, बल्कि यह विद्यार्थियों में अनुशासन, धैर्य और एकाग्रता विकसित करने का महत्वपूर्ण माध्यम भी है। उन्होंने इस तरह की गतिविधियों को विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए अत्यंत आवश्यक बताया। Mirapur News

प्रतियोगिता के दौरान विद्यार्थियों को निर्धारित समय के भीतर दिए गए विषय पर स्वच्छ, सुसज्जित और संतुलित लेखन प्रस्तुत करना था। निर्णायक मंडल में शिवानी शर्मा और दर्शिका ने लिखावट की सुंदरता, स्पष्टता और प्रस्तुति के आधार पर प्रतिभागियों का मूल्यांकन किया।

प्रतियोगिता के परिणाम इस प्रकार रहे | Mirapur News

कक्षा एक से जायस और तारुशी, कक्षा दो से महानूर, देवांश और ताबिश, कक्षा तीन से केशव, गंगा और वेदांश, कक्षा चार से लक्ष्य प्रजापति और नक्ष, कक्षा पाँच से सृष्टि, आराध्या बंसला और फिज़ा, कक्षा छह से आरव राणा और हम्माद, कक्षा सात से श्रेया, सिमरन और भव्य तथा कक्षा आठ से अक्षा, समरीन, आरोही और आयुषी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया, जबकि अन्य प्रतिभागियों को भी उनके प्रयासों के लिए प्रोत्साहित किया गया।

कार्यक्रम के समापन पर विद्यालय के निदेशक राजेश शर्मा ने सभी शिक्षकों और विद्यार्थियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन न केवल विद्यार्थियों की लेखन क्षमता को निखारते हैं, बल्कि उनके आत्मविश्वास को भी नई ऊंचाइयों तक पहुंचाते हैं। Mirapur News

About The Author

Related Posts