शिक्षा और रोजगार
सफलता: भारतीय मूल के पराग अग्रवाल ट्विटर के नए सीईओ
नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। पराग जैक डोर्सी ने ट्विटर के सीईओ पद से इस्तीफा दे दिया है। अब उनकी जगह पर भारतीय मूल के पराग अग्रवाल ट्विटर के नए सीईओ होंगे। उन्होंने 10 वर्ष पहले कंपनी जॉइन की थी। पराग के ट्विटर सीईओ बनते ही गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई, आईबीएम सीईओ अरविंद कृष्णा, मास्टरकार्ड सीईओ अजयपाल बंगा की तरह अब ट्विटर जैसी कंपनी की कमान भारतीय मूल के युवा के हाथों में आ गई। पराग के सीईओ बनने पर टेस्ला चीफ एलन मस्क ने ट्वीट कर भारतीय टैलेंट की तारीफ की है। उन्होंने कहा कि भारतीय प्रतिभा से अमेरिका को बहुत फायदा हुआ है।
not sure anyone has heard but,
I resigned from Twitter pic.twitter.com/G5tUkSSxkl
— jack (@jack) November 29, 2021
Deep gratitude for @jack and our entire team, and so much excitement for the future. Here’s the note I sent to the company. Thank you all for your trust and support ? https://t.co/eNatG1dqH6 pic.twitter.com/liJmTbpYs1
— Parag Agrawal (@paraga) November 29, 2021
पराग अग्रवाल का सफर
पराग ने आईआईटी बॉम्बे से पढ़ाई की है। इंजीनियरिंग की डिग्री के बाद पराग ने अमेरिका की प्रतिष्ठित स्टैन्फर्ड यूनिवर्सिटी से कंप्यूटर साइंस में पीएचडी की। उसके बाद माइक्रोसॉफ्ट और याहू में इंटर्नशिप भी की। 2011 में उन्होंने ट्विटर में काम शुरू किया था। तब कंपनी में सिर्फ 1,000 कर्मचारी हुआ करते थे। पिछले साल के आखिर में कंपनी के 5,500 कर्मचारी थे। जल्दी ही अग्रवाल का नाम हो गया। 2017 में वह चीफ टेक्निकल आॅफिसर नियुक्त किए गए।
10 साल से ट्विटर में काम कर रहे थे पराग
भारतीय मूल के प्रवासी पराग अग्रवाल अब तक कोई बहुत ज्यादा खबरों में नहीं रहे, मगर वह 10 साल से ट्विटर में काम कर रहे थे और चार साल से कंपनी के चीफ टेक्निकल आॅफिसर थे मगर जैक डोर्सी, मार्क जकरबर्ग या ईलॉन मस्क की तरह हाई प्रोफाइल नहीं हैं।
अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube पर फॉलो करें।