Stock Market Today: भारतीय शेयर ने दिखाया आज दम, इतनी ऊपर चढ़ा सेंसेक्स

Sach Kahoon Desk Picture
Published On

मुंबई, (एजेंसी)। भारतीय शेयर बाजार के लिए आज मंगलवार का दिन बैनीफिशियल रहा। लगातार दो दिनों की गिरावट के बाद बाजार आज तेजी के साथ बंद हुए। शेयर मार्किट के अंतिम समय में सेंसेक्स 535 अंक की तेजी के साथ 75,901 और निफ्टी 128 अंक की बढ़त के साथ 22,957 पर था। वैसे देखा जाए तो व्यापक बाजार का रुझान नकारात्मक रहा, बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) पर 1,310 शेयर हरे निशान में, 2,663 शेयर लाल निशान में और 111 शेयर बिना किसी बदलाव के बंद हुए। Stock Market Today

लार्जकैप की अपेक्षा मिडकैप और स्मॉलकैप में बिकवाली देखी गई। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 266 अंक या 0.51 प्रतिशत गिरकर 51,529 पर और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 295 अंक या 1.91 प्रतिशत गिरकर 16,008 पर बंद हुआ। बाजार विशेषज्ञों के अनुसार, व्यापक बाजारों में बिकवाली जारी रही, लेकिन बैंकिंग और आॅटो सेक्टर की अगुआई में फ्रंटलाइन इंडेक्स में तेजी आई। आज शेयर मार्किट में आॅटो, पीएसयू बैंक, फाइनेंशियल सर्विस, रियल्टी और प्राइवेट बैंक इंडेक्स हरे निशान में बंद हुए। वहीं, आईटी, फार्मा, एनर्जी और मीडिया इंडेक्स पर दबाव था।

सेंसेक्स पैक में बजाज फाइनेंस, एक्सिस बैंक, बजाज फिनसर्व, एचडीएफसी बैंक, टाटा मोटर्स, टाटा स्टील, आईसीआईसीआई बैंक, एमएंडएम, जोमैटो और भारती एयरटेल टॉप गेनर्स थे। सन फार्मा, एलएंडटी, एनटीपीसी, पावर ग्रिड, आईटीसी, एचसीएल टेक, नेस्ले और टीसीएस टॉप लूजर्स थे। Stock Market Today

Gold Price Today: सोना हो गया सस्ता, 3,200 रुपये गिरी कीमतें!

About The Author

Related Posts