इमामगेट चौकी प्रभारी बने जितेंद्र त्यागी, गौरव चौहान को दभेड़ी खुर्द का चार्ज

Sach Kahoon Desk Picture
Published On

कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। Kairana News: एसपी शामली नरेन्द्र प्रताप सिंह के द्वारा कानून-व्यवस्था के मद्देनजर विगत दिवस जनपद में विभिन्न जगहों पर तैनात उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में परिवर्तन किया गया है। खादर क्षेत्र की दभेड़ी खुर्द चौकी पर तैनात एसआई जितेंद्र त्यागी को कस्बे की इमामगेट चौकी की कमान सौंपी गई है, जबकि उनके स्थान पर एसआई गौरव चौहान को भेजा गया है। गौरव चौहान अभी तक इमामगेट चौकी का कार्यभार संभाले हुए थे। Kairana News

वहीं, यूपी-हरियाणा सीमा पर स्थित यमुना ब्रिज चौकी प्रभारी एसआई अशोक कुमार को झिंझाना थाने की अहमदगढ़ चौकी का प्रभारी बनाया गया है। उनके स्थान पर क्यूआर कोड प्रभारी एसआई अखिलेश कुमार को यमुना ब्रिज चौकी का इंचार्ज बनाया गया है। मिशन शक्ति केंद्र पर तैनात एसआई चंद्रशेखर को भी कैराना से थानाभवन भेजा गया है। उन्हें कस्बा थानाभवन चौकी प्रभारी के तौर पर नियुक्त किया गया है। एसपी ने इसके अलावा लंबे समय से एक ही स्थान पर जमे कई उपनिरीक्षकों के क्षेत्र बदले है। Kairana News

यह भी पढ़ें:– कागज पैकेजिंग गोदाम में लगी भीषण आग से लाखों का नुकसान

About The Author

Related Posts