मीडिया कर्मियों को भी जीवन रक्षक प्राथमिक चिकित्सा का ज्ञान अत्यंत आवश्यक:डॉ धीरज भास्करन नायर

Published On

गाजियाबाद(सच कहूं/रविंद्र सिंह)। राजधानी दिल्ली से सटे वैशाली स्थित मैक्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल ने अपने परिसर में गाजियाबाद के मीडिया प्रतिनिधियों के लिए एक बेसिक लाइफ सपोर्ट (बीएलएस) प्रशिक्षण सत्र का सफल आयोजन किया। इस कार्यक्रम में 35 से अधिक मीडिया कर्मियों ने भाग लिया, जिन्हें हृदय गति रुकने जैसी आपातकालीन स्थितियों और अन्य जानलेवा चिकित्सा आपात परिस्थितियों में प्रभावी प्रतिक्रिया देना सिखाया गया।

मैक्स हॉस्पिटल के इमरजेंसी और क्रिटिकल केयर विभागों के अनुभवी डॉक्टरों और प्रमाणित प्रशिक्षकों की टीम द्वारा संचालित इस प्रशिक्षण सत्र में सीपीआर, फर्स्ट ऐड और अन्य आपातकालीन प्रतिक्रिया तकनीकों जैसे महत्वपूर्ण विषयों को शामिल किया गया।

मैक्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल, वैशाली के इमरजेंसी एवं ट्रॉमा विभाग के सीनियर कंसलटेंट डॉ धीरज भास्करन नायर ने कहा कि पत्रकार अक्सर आपातकालीन और संकटपूर्ण स्थितियों में सबसे पहले मौके पर होते हैं। ऐसे में उन्हें जीवन रक्षक प्राथमिक चिकित्सा का ज्ञान देना अत्यंत आवश्यक है।

प्रशिक्षण सत्र पूर्ण करने के उपरांत सभी प्रतिभागियों को सर्टिफिकेट दिए गए, जो उनके जीवन रक्षक उपायों को सीखने के प्रति समर्पण को मान्यता देते हैं। इस पहल को मीडिया प्रतिनिधियों ने अत्यंत सराहा और इसे व्यावहारिक जीवन में भी उपयोगी बताया।

मैक्स हॉस्पिटल, वैशाली भविष्य में भी इस तरह के अभ्यासों और वर्कशॉप्स का आयोजन करता रहेगा, जिससे समाज के विभिन्न वर्गों को इन महत्वपूर्ण कौशलों से सशक्त किया जा सके।

About The Author

Related Posts