स्याना सैदपुर मार्ग की मरम्मत कराने हेतु सौंपा ज्ञापन

Published On

बुलन्दशहर/बीबीनगर (सच कहूँ/कपिल देव इन्सां)। Bibinagar News: समाजवादी पार्टी लोहिया वाहिनी के जिला उपाध्यक्ष मूसा चौहान निवासी ग्राम पंचायत सलावत नगर गंगावली ने लोक निर्माण विभाग के एक्शियन को ज्ञापन देकर सैदपुर से स्याना को जोड़ने वाली लगभग 13 किलोमीटर की काली सड़क की विशेष मरम्मत कराने की मांग की है। मूसा चौहान ने बताया कि यह रोड़ जर्जर हालत में पहुंँच गई है और बताया कि इस रोड़ की मरम्मत कराने के लिए पूर्व में ग्रामीण अभियंत्रण पी०आई०यू० विभाग में शिकायत की थी लेकिन ग्रामीण अभियंत्रण विभाग द्वारा बताया गया कि यह रोड लोक निर्माण विभाग को हंसतांत्रिक कर दी गई है इस रोड का निर्माण कार्य लोक निर्माण विभाग द्वारा कराया जाएगा जिसको देखते हुए मंगलवार को मूसा चौहान ने क्षेत्र के लोगों के साथ मिलकर लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता बुलंदशहर को ज्ञापन देकर जर्जर सड़क को शीघ्र बनवाने की मांग की है। Bulandshahr News

यह भी पढ़ें:– Bus Accident: पीआरटीसी बस पलटी, महिला की मौत

About The Author

Related Posts