राजस्थान के नलिन ‘नीट’ में आये प्रथम

Published On
  • पुरुष दिव्यांग में टॉप राजस्थान के बहरा राम (पिछड़ा वर्ग)

नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। राजस्थान के नलिन खंडेलवाल ने नीट-2019 की परीक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त किया है जबकि दिल्ली के भाविक बंसल ने दूसरे स्थान पर रहे। उत्तर प्रदेश के अक्षत कौशिक तीसरे स्थान आये। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा आयोजित इस परीक्षा में नलिन ने 701 अंक हासिल कर 99.9999291 परसेंटाइल प्राप्त किया है जबकि भाविक और अक्षत ने 700 -700 अंकों के साथ 99.9997873 परसेंटाइल प्राप्त किया है। टॉप 10 उम्मीदवारों में एक मात्र लड़की तेलंगाना की माधुरी रेड्डी हैं। दिव्यांग लड़कियों में उत्तरप्रदेश की सभ्यता सिंह कुशवाहा प्रथम रहीं जो पिछड़े वर्ग की हैं जबकि दूसरे स्थान पर मध्यप्रदेश की जया पाटीदार और तीसरे पायदान पर विदिशा घोष रही ये भी पिछड़े वर्ग की हैं।

पुरुष दिव्यांग में टॉप राजस्थान के बहरा राम (पिछड़ा वर्ग) ने किया ,दूसरे स्थान पर उत्तर प्रदेश के शोभित त्यागी (सामान्य वर्ग) और तीसरे पर पश्चिम बंगाल के सौविक घोष (पिछड़ा वर्ग) रहे। इस साल नीट परीक्षा के लिए 15,19, 375 परीक्षार्थी पंजीकृत थे जिनमें 7,97042 उम्मीदवार पास हुए। इस बार कट आफ 691 से 119 से बढ़कर 701- 134 हो गयी।

अनुसूचित जाति-जनजाति के लिए कट आफ 40 प्रतिशत, पिछड़े वर्ग के लिए 45 तथा सामान्य वर्ग के लिए 50 प्रतिशत परसेंटाइल था। इस बार पंजीकृत लड़कियों की संख्या 838955 थी जबकि लड़कों की संख्या उनसे कम 680414 थीं। देश के 154 शहरों में परीक्षाएं आयोजित की गयीं थीं और 11 भाषाओं में परीक्षाएं हुई थीं। इस बार छह उम्मीदवार किन्नर भी थे। अंग्रेजी में परीक्षा देने वाले 1204968 छात्र थे तो हिन्दी में 179857 थे। 134550 छात्रों ने भारतीय भाषाओं में परीक्षाएं दी थीं। कुल उत्तीर्ण छात्र 797042 थे।

 

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts