ट्रांसफार्मर का फ्यूज जोड़ने गए नपा लाइनमैन पर हमला, वीडियो वायरल

लाइनमैन से मारपीट का मामला गरमाया

Sarvesh Kumar Picture
Published On

कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। Kairana News: नगर पालिका के विद्युत लाइनमैन के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित होने के बाद मामला चर्चा का विषय बन गया। पीड़ित लाइनमैन ने आरोपियों के खिलाफ कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

विगत शनिवार की रात्रि लगभग नौ बजे नगर पालिका परिषद कैराना में कार्यरत विद्युत लाइनमैन मुबारिक कस्बे के मुख्य मार्ग पर स्थित पीडब्ल्यूडी कार्यालय के पास एक ट्रांसफार्मर का फ्यूज जोड़ने गया था। इसी दौरान एक युवक ने उससे अपने घर के पास बिजली पोल पर ढीले हुए तार ठीक करने के लिए कहा। आरोप है कि लाइनमैन ने कार्य में व्यस्तता बताते हुए कुछ देर बाद तार ठीक करने की बात कही। इस बात से युवक नाराज हो गया और उसने अपने साथियों के साथ मिलकर लाइनमैन पर हमला बोल दिया।

लाइनमैन के साथ में लात-मुक्कों व बेल्टों से जमकर मारपीट की गई, जिसका किसी व्यक्ति के द्वारा वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया। घटना का वीडियो रविवार को इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हो गया, जिसमें कुछ लोग लाइनमैन के साथ मारपीट करते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो वायरल होने के बाद लोगों में घटना को लेकर चर्चा बनी हुई है। पीड़ित लाइनमैन मुबारिक ने आरोपियों के खिलाफ कैराना कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। वहीं, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक समयपाल अत्री ने बताया कि तहरीर प्राप्त हुई है। मुकदमा दर्ज करके मामले की जांच की जा रही है।

Attacked

About The Author

Related Posts