मोदी से मिली राजग की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू

Published On

नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू ने आज यहां प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की। श्रीमती मुर्मू आज दोपहर राजधानी दिल्ली पहुंची थी। प्रधानमंत्री ने गुरूवार को एक ट्वीट संदेश में कहा, ‘श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी से मुलाकात हुई। उन्हें राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाये जाने का समाज के सभी वर्गों ने स्वागत किया है।

जमीनी समस्याओं के बारे में उनकी समझ और भारत के विकास के बारे में उनका दृष्टिकोण असाधारण है। इससे पहले यहां पहुंचने पर श्रीमती मुर्मू का हवाई अड्डे पर दिल्ली प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष आदेश गुप्ता, सांसद मनोज तिवारी और रमेश बिधूड़ी सहित पार्टी के तमाम नेताओं ने भव्य स्वागत किया।

वह राष्ट्रपति चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की प्रबंधन टीम के समन्वयक केन्द्रीय जलशक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत, केन्द्रीय जनजातीय मामलों के मंत्री अर्जुन मुण्डा, केन्द्रीय संस्कृति एवं संसदीय कार्य राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल और भाजपा महासचिव तरुण चुघ के साथ राजधानी आई थी। सूत्रों के अनुसार श्रीमती मुर्मू शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मौजूदगी में नामांकन पत्र दाखिल करेंगी।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts