पाकिस्तानी सैनिकों ने एलओसी पर की गोलीबारी
Published On
जम्मू (एजेंसी)। पाकिस्तानी सैनिकों ने मंगलवार को संघर्षविराम का फिर उल्लंघन करते हुए जम्मू कश्मीर के पुंछ जिले में मानकोट और मेंढर सेक्टर में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर गोलीबारी की। रक्षा प्रवक्ता ने बताया कि पाकिस्तानी सैनिकों ने सुबह करीब छह बजे मनकोट और मेंढर सेक्टर में नियंत्रण रेखा पर गोलीबारी की और मोर्टार से गोले दागे। जवाबी कार्रवाई में भारतीय सैनिकों ने भी गोलियां चलायी। अब तक किसी भारतीय सैनिक के घायल होने अथवा नुकसान की रिपोर्ट नहीं है।
- रविवार को भी पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा पर गोलीबारी की थी।
- जिसमें एक नागरिक घायल हो गया था।
अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।